क्या स्प्राउट (अंकुरित अनाज) खाने के बाद दूध पी सकते हैं ? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

क्या आपके मन में भी ये सवाल उठता है कि स्प्राउट के बाद दूध पीना चाहिए या नहीं, तो इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्प्राउट (अंकुरित अनाज) खाने के बाद दूध पी सकते हैं ? एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

सुबह स्प्राउट खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आपको भरपूर मात्रा में फाइबर और खनिज भी मिलते हैं और पूरे दिन ऊर्जा भी बनी रहती है। ब्रेकफास्ट में अगर आप स्प्राउट खाते है, तो इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। साथ ही वजन को बनाए रखने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है लेकिन कई बार लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि स्प्राउट के बाद दूध पी सकते हैं या नहीं  क्योंकि ज्यादातर ऑफिस जाने वाले लोगों में स्प्राउट खाने के बाद दूध पीने की आदत होती है ताकि वह पूरा दिन ऊर्जावान महसूस करें। हालांकि इसमें कोई दिकक्त भी नहीं है। अगर आप स्प्राउट खाने के बाद दूध पीते है लेकिन कई मामलों में ये आपके लिए परेशानी भरा हो सकता है। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से। 

क्या स्प्राउट के बाद दूध पी सकते हैं?

स्प्राउट के बाद दूध का सेवन वैसे हानिकारक नहीं है लेकिन ये आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल स्प्राउट प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसके पाचन के दौरान अगर आप दूध का सेवन करते है, तो इससे पाचन में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा पेट में दर्द और अपच की समस्या भी हो सकती है। कई लोगों को दूध से परेशानी होती है, तो वैसे लोगों को स्प्राउट के बाद दूध का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे दिनभर आपको परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या है, तो आपको दूध की जगह ऐसे विकल्प को चुनना चाहिए, जिससे आपके शरीर में लैक्टोज की दिक्कत न हो। हो सके तो आप दूध की जगह बादाम के दूध का सेवन करें। 

Sprout-milk

Image Credit- Freepik

दूध की जगह किन चीजों का करें सेवन

अगर आप स्प्राउट के साथ कुछ खाना चाहते है, तो आप दूध की जगह दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही को पचा पाना आसान होता है। साथ ही दही में प्रोबायोटिक्स भी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आंत भी स्वस्थ रह सकते है। सबसे बड़ी खासियत है कि ये गर्मियों में आपको अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही आप सुबह के समय फ्रेश और तरोताजा महसूस करते हैं। यह आपको गर्मियों में हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा आप फलों का जूस भी पी सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ हो सकता है। फलों से आपको विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। आप चाहे तो स्प्राउट के साथ गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं। इससे अंदर की गंदगी भी साफ होती है। साथ ही गुड़ सांस संबंधी समस्याओं के लिए भी अच्छा होता है। इससे सर्दी-जुकाम की दिक्कत में आराम मिल सकता है। 

Sprout-milk

Image Credit- Freepik

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें स्प्राउट्स (अंकुरित दाल और अनाज), जानें इससे मिलने वाले फायदे

स्प्राउट खाने के फायदे

स्प्राउट में आप मूंग दाल और चना शामिल कर सकते हैं या इसके अलावा आप इसमें सोयाबीन, मेथी और मूंगफली का भी इस्तेमाल कर सकते है। ये सभी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। कई लोगों को लोबिया और राजमा भिगोकर खाना भी पसंद होता है। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे वजन कम करने, इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी बेहतर होती है। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

हार्मोन्स को बैलेंस रखते हैं ये 4 हेल्दी फैट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer