Doctor Verified

क्या गर्भवती महिलाएं गर्मियों में अंडा खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Eggs in Pregnancy: गर्मी का मौसम चल रहा है। क्या इस मौसम में गर्भवती महिलाओं को अंडा खाना चाहिए? जानें, इस पर क्या कहती हैं एक्सपर्ट
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या गर्भवती महिलाएं गर्मियों में अंडा खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Eggs in Pregnancy in Hindi: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। दरअसल, प्रेग्ननेंसी के दिनों में महिलाएं जो खाती-पीती हैं, उसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। अगर महिलाएं पौष्टिक आहार लेती हैं, तो बच्चे का विकास सही तरीके होता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्भवती महिलाओं को तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें अंडा भी शामिल है। अंडा प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। लेकिन अंडे की तासीर गर्म होती है, तो क्या ऐसे में गर्भवती महिलाएं गर्मियों में अंडा खा सकती हैं? या फिर प्रेग्नेंसी में अंडा खाने के फायदे (Pregnancy me Anda Khane ka Fayde) क्या हैं? इनके बारे में जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से बातचीत की-


इस पेज पर:-


क्या गर्भवती महिलाएं गर्मियों में अंडा खा सकती हैं?- Can Pregnant Women Eat Eggs in Summer in Hindi

क्या गर्भवती महिलाएं गर्मियों में अंडा खा सकती हैं? तो इसका जवाब है, हां। गर्भवती महिलाएं अंडा खा सकती हैं। लेकिन गर्भवती महिलाओं को गर्मियों में ज्यादा मात्रा में अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, प्रेग्नेंसी में अंडा खाना फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट और प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप गर्भवती हैं, तो उबले हुए अंडे खा सकती हैं। दरअसल, पके या उबले अंडे (Boiled Eggs Benefits in Hindi) खाने से, इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। 

प्रेग्नेंसी में अंडा खाने के फायदे- Eggs Benefits in pregnancy in Hindi

1. हाई प्रोटीन- High Protein in Eggs 

अंडे में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है। आपको बता दें कि प्रोटीन कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। अगर महिलाएं प्रेग्नेंसी में अंडा खाएंगी, तो इससे बच्चे के विकास में मदद मिलेगी। प्रोटीन के लिए आप अंडे का सफेद हिस्सा खा सकती हैं। आपको बता दें कि एक अंडे में करीब 6-7 ग्राम प्रोटीन होता है। 

इसे भी पढ़ें- अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे

eggs benefits in pregnancy

2. कैलोरी- Calories in Eggs 

प्रेग्नेंसी के दिनों में महिलाओं को कैलोरी की भी जरूरत होती है। एक अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती है, जो महिलाओं के रोज की जरूरत को पूरा करने में मदद करती है। कैलोरी मां और बच्चे, दोनों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होती है।

3. मस्तिष्क का विकास- Eggs for Brain Development 

अंडे में कोलीन (Choline) होता है,  जो मस्तिष्क समेत संपूर्ण स्वास्थ्य के विकास में मदद करता है। अंडा खाने से शरीर का विकास होता है और बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

4. विटामिन्स से भरपूर- Vitamins in Eggs

अंडे में प्रोटीन के साथ ही विटामिन्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि अंडे में विटामिन ए, डी, ई और के होते हैं। ये सभी विटामिन्स मां और बच्चे के विकास में मदद करते हैं। इनके अलावा, अंडे में विटामिन बी2 भी पाया जाता है। 

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट अंडा खाने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे

egg in pregnancy

अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो गर्मी में कम मात्रा में अंडे का सेवन कर सकती हैं। रोजाना एक से दो अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है। लेकिन जिन महिलाओं को हार्ट से जुड़ी कोई दिक्कत है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही अंडे का सेवन करना चाहिए। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

कॉलेस्ट्रोल कम करने में मददगार हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, डाइट में करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version