Doctor Verified

क्या मेनिनजाइटिस की वजह से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है? डॉक्टर से जानें

मेनिनजाइटिस एक गंभीर संक्रमण है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में जानते हैं कि क्या मेनिनजाइटिस के कारण सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मेनिनजाइटिस की वजह से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है? डॉक्टर से जानें

व्यक्ति के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को एक विशेष परत कवर करती है। इस परत को मेनिनजीस (meninges) कहा जाता है। जब किसी बैक्टीरिया, वायरस, फंगी और पैरासाइट की वजह से इस परत में इंफेक्शन होता है, तो इसको मेनिनजाइटिस के नाम से जाना जाता है। यह एक गंभीर संक्रमण होता है। जो व्यक्ति के लिए कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है। कुछ लोगों को मेनिनजाइटिस के बाद सुनने में परेशानी का अनुभव हो सकता है। साथ ही, उनको सामान्य ध्वनि को सुनने में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता होती है। एक्सपर्ट्स और डॉक्टर की मानें तो यह रोग शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। साथ ही, सही समय पर इसकी पहचान और इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा रोग  बन सकता है। इस लेख में यशोदा अस्पताल के इंटनरल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एस पी सिंह से जानते हैं कि क्या मेनिनजाइटिस सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं?

मेनिनजाइटिस और सुनाई ने देने के बीच क्या संबंध हो सकता है? - Connection Between Meningitis And Hearing Loss In Hindi 

मेनिनजाइटिस होने पर मस्तिष्क के आसपास सूजन हो सकती है, जिसकी वजह से कान के अंदरूनी भाग में भी सूजन और द्रव एकत्रित हो सकता है। यह सूजन व्यक्ति के सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। अगर, किसी व्यक्ति में संक्रमण गभीर हो जाए तो कोक्लीया (cochlea) को नुकसान पहुंचा सकता है। कोक्लीया कान का वह भाग है जो ध्विन की तरंगों को इलेक्ट्रिक सिग्नल्स में बदलता है। इसके कारण सुनने की क्षमता स्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। मेनिनाजाइटिस के विभिन्न कारणों में बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस मुख्य रूप से सुनने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से कान में सूजन होना और बैक्टीरिया कान से गुजरने वाली नसों को प्रभावित करते हैं, जिससे व्यक्ति को ध्वनि व आवाज को सुनने में समस्या हो सकती है। सामान्य रूप से देखा गया है कि बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस बच्चों और व्यस्कों के सुनने की क्षमता पर असर डालता है। 

meningitis-and-hearing-loss-in

मेनिनजाइटिस पर कान पर असर पड़ने से क्या लक्षण महसूस होते हैं? - Symptoms Of Hearing Problem During Meningitis In Hindi 

व्यक्ति या बच्चे को मेनिनजाइटिस होने के बाद सही तरह से सुनने में परेशानी हो सकती है। इसमें उनको आगे बताए लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

  • समय के साथ सुनने की क्षमता कम होना। 
  • ध्वनि के लिए संवेदनशीलता में कमी आना। 
  • ज्यादा तेज आवाज भी समझ न आना। 
  • कानों में किसी मशीन चलने की तरह आवाज सुनाई देना, आदि। 

इसे भी पढ़ें: कम सुनाई देने लगा है तो कान पूरी तरह खराब होने से पहले शुरू कर दें ये 5 काम, बहरेपन से होगा बचाव

मेनिनजाइटिस एक गंभीर संक्रमण होता है, जो शरीर के अन्य अंगों को प्रभावित करने के साथ ही, आपके सुनने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। मेनिनजाइटिस के हर मामले इस समस्या से जुड़े नहीं होते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को मेनिनजाइटिस के साथ कम सुनाई देने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए रोग की सही समय से पहचान कर इसका इलाज शुरु करें। किसी भी तरह के लक्षणों को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Read Next

क्या हवा का प्रदूषण बन सकता है आंखों में जलन का कारण? जानें डॉक्टर से

Disclaimer