
Can dengue cause low hemoglobin: आजकल मानसून में वेक्टर बोर्न डिजीज जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डेंगू या चिकनगुनिया होने के बाद लोगों को कई समस्याओं और दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। डेंगू होने पर शरीर में प्लेटलेट्स काउंट कम हो जाती हैं, यह तो हम सभी को पता है। लेकिन कुछ लोगों में यह संदेह रहता है कि क्या डेंगू होने के बाद शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है। आइये शारदा हॉस्पिटल के जनरल मेडीसिन के प्रोफेसर और एचओडी डॉ. आदेश के. गड़पायले से जानते हैं इसके बारे में।
क्या डेंगू होने के बाद हीमोग्लोबिन कम हो जाता है?
डॉ. गड़पायले के मुताबिक डेंगू होने के बाद रीढ़ की पर दबाव पड़ता है, जिससे ब्लीडिंग हो सकती है। इस स्थिति में प्लेटलेट काउंट कम हो सकती है, जिससे हीमोग्लोबिन पर प्रभाव पड़ता है। डेंगू होने पर ब्लड सेल्स पर असर पड़ता है, जिससे प्लेटलेट्स के साथ ही शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज भी नष्ट होने लगती हैं। इन सबसे हीमोग्लोबिन कम होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर में व्हाइट ब्लड कम हो सकता है। इसलिए ऐसे में आपको कंप्लीट ब्लड काउंट की जांच करानी चाहिए। इस स्थिति में कई बार प्लाजमा लीकेज भी हो सकता है।

डेंगू में प्लेटलेट्स कैसे कम होती है?
डेंगू में प्लेटलेट काउंट कम होना एक आम समस्या है। दरअसल, शरीर में बनने वाली प्लेटलेट्स बोन मैरो में बनती हैं और डेंगू होने पर इसपर प्रभाव या दबाव पड़ता है, जिस कारण प्लेटलेट्स घटने लगती हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति की प्लेटलेट 150,000 से 450,000 लाख के बीच होनी चाहिए। लेकिन डेंगू होने पर कई बार यह 50 से 70 हजार तक भी पहुंच सकती है। हालांकि, तरल पदार्थों पर ध्यान देकर इसे आसानी से बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें - Severe Dengue Symptoms: डेंगू के इन 5 शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज, वरना ले सकता है गंभीर रूप
डेंगू होने पर प्लेटलेट कैसे बढ़ाएं?
- डेंगू होने के बाद अगर आप प्लेटलेट्स को बढ़ाते हैं तो इसका सीधा असर हीमोग्लोबिन पर भी पड़ता है।
- प्लेटलेट बढ़ाने के लिए आपको पपीते के पत्ते का रस और नारियल पानी आदि पीना चाहिए।
- प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए आंवला, संतरा और नींबू का सेवन करना चाहिए।
Read Next
Joe Biden Corona Positive: फिर कोरोना पॉजिटिव हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, खुद को किया आइसोलेट
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version