
खाना बनाना बहुत से लोगों को पसंद होता है और एक आत्मनिर्भर इंसान बनाने के लिए आपको खाना बनान आना भी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि खाना बनाने से आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बहुत अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह आपके स्ट्रेस को दूर करने और मन को खुश करने में मदद करता है। इससे आपकी दिनचर्या स्वस्थ रहती है और आप खाना भी हेल्दी खाते हैं। खाना बनाने के दौरान आपको जीवन में धैर्य और मानसिक शांति का अनुभव होता है। आइए खाना बनाने के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कुकिंग करने से तनाव होता है कम (Cooking Benefits for Mental Health)
1. एक स्वस्थ दिनचर्या
जब आपके मानसिक स्वास्थ्य की बात आती है, तो इसके लिए एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना बबेहद जरूरी होता है। दिनभर की थकान और भागदौड़ से आपको स्ट्रेस और तनाव महसूस हो सकता है। इसके अलावा लगातार काम करने की वजह से भी आपको बहुत अधिक तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन खाना बनाने के दौरान आप एक तरह की रूटीन का पालन करते हैं, जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। इसलिए अपने स्ट्रेस और तनाव को कम करने के लिए कुकिंग आपको एक स्वस्थ रूटीन फॉलो करने के लिए प्रेरित करता है। इससे आपको किचन में रखी सारी चीजें पता होती है, तो आप उसके लिए परेशान नहीं होते हैं।
Image credit- Freepik
2. सामाजिक जुड़ाव
अकेलापन अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है। यह दिक्कत बुजुर्ग लोग में अधिक हो सकती है। एक उम्र के बाद बच्चे अपने कामों में व्यस्त होते हैं और माता-पिता खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसे में उन्हें अल्जाइमर और अन्य समस्याएं हो सकती है लेकिन कुकिंग करने के दौरान वे भी खुशी का अनुभव करते हैं। घर में खाना पकाने से सभी लोग साथ मिलकर स्वस्थ भोजन बनाते हैं और रिश्ते भी मजबूत होते हैं। इससे आप परिवार को महत्वपूर्ण समय देते हैं और ये सभी चीजें मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए बहुत उपयोगी है। आप हफ्ते में एक या दो दिन के लिए पूरे परिवार के साथ खाना बना सकते हैं।
3. कुकिंग है क्रिएटिव बूस्ट
ड्राइंग, पेंटिंग और लेखन जैसे एक क्रिएटिव एक्टिविटी है, वैसे ही कुकिंग भी तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्रिएटिव काम करने से आपको अंदर से खुशी मिलती है, इससे आपके दिल और दिमाग से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। कुकिंग के दौरान आप स्ट्रेस को दूर करके दिमाग को शांत करते हैं। साथ ही इससे आपकी फिर से अच्छा करने की चाहत भी बढ़ती है कि अगर इस बार खाने में ये कमी रह गई तो इससे अगली बार दूर कर लेंगे। यह आपको एनर्जी से भरपूर बनाता है।
इसे भी पढ़ें- खाना बनाने वाले तेल का आपके दिल की सेहत पर कैसे पड़ता है असर? डायटीशियन से जानें हार्ट के लिए बेस्ट कुकिंग ऑयल
4. स्ट्रेस बस्टिंग करे
कुछ लोग खाना पकाने को एक घर का काम समझ सकते हैं। दूसरी ओर, बहुत से लोग खाना पकाने को एक कला या क्रिएटिविटी समझते हैं। खाना पकाने के दौरान होने वाली क्रियाएं आपका ध्यान आकर्षित करती है। कुकिंग के दौरान आपका पूरा ध्यान खाना बनाने पर होता है और यह आपको हर तरह के तनाव से दूर रखता है। यह आपके रोजमर्रा की सोच से अलग आपको संतुष्टि की भावना का अनुभव देता है।
Image credit- Freepik
5. स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
जब आप दिल से खाना बनाते है, तो वह स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे आप बाहर का खाना खाने से भी बच सकते हैं। साथ ही किसी तरह की शारीरिक समस्या से भी बच सकते हैं।
Main Image credit- Freepik