Doctor Verified

क्या वाकई आंखों पर खीरा रखने से सूजन कम होती है? एक्सपर्ट से जानें

आंखों की सूजन कम करने के लिए कुछ लोग खीरे का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह सच में काम करता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई आंखों पर खीरा रखने से सूजन कम होती है? एक्सपर्ट से जानें

Does Cucumber Stop Puffy Eyes: दादी-नानी के नुस्खों से लेकर इंस्टाग्राम के ब्यूटी हैक्स तक, आज भी कई लोग स्किन केयर में खीरे का इस्तेमाल करते हैं। खीरे में कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं, जो त्वचा को ठंडक देने में मदद करते हैं। इसलिए अधिकतर होममेड फेस पैक में खीरे के रस जरूर इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीओक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण  पाए जाते हैं जो त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकते हैं। कुछ लोग आंखों की सूजन कम करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या इससे सच में असर होता है? इस बारे में जानकारी देते हुए इंडियन स्किन एंड हेयर एक्सपर्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ चित्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। तो चलिए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में। 

cucumber on eyes

आंखों के नीचे सूजन होने के मुख्य कारण क्या हैं? What Are The Causes of Eye Puffiness

 अधिकतर कारणों में अस्वस्थ जीवनशैली जैसे कि खराब खानपान और नींद की कमी के कारण यह समस्या हो सकती है। इसके कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी आ सकती है। वहीं कोई प्रकार की एलर्जी, स्मोकिंग करने, जेनेटिक समस्याओं और आंतरिक समस्याओं के कारण भी आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। 

इसे भी पढ़े- खूबसूरती कम कर देते हैं आंखों के नीचे गड्ढे और काले घेरे, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय

क्या आंखों पर खीरा रखने से आंखों की सूजन कम होती है? Can You Use Cucumber For Eye Bags?

डॉ चित्रा बताती हैं कि खीरे में एंटीओक्सीडेंट्स और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो आंखों की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन यह पूरी तरह इसका इलाज नहीं करते हैं क्योंकि खीरे के इस्तेमाल से केवल आंखों को रिलैक्स मिल सकता है। इससे आंखों के डार्क सर्कल्स या सूजन पूरी तरह से खत्म नहीं हो सकते हैं। 

एक्सपर्ट के मुताबिक आप इसकी जगह टी बैग, आइस बैग या आई मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खीरे की तरह ये चीजें भी आंखों को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में मदद कर सकती हैं।

आंखों की सूजन के लिए असरदार इलाज क्या हो सकते हैं? How To Cure Puffy Eyes

पर्याप्त नींद की आदत बनाएं

अधूरी नींद के कारण अक्सर यह समस्या हो सकती है। इसलिए रोज 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। अपना स्क्रीन टाइम कंट्रोल करें और सोने से एक घंटे पहले तक  किसी भी इलेक्ट्रोनिक डिवाइज इस्तेमाल न करें। 

इसे भी पढ़े- धूल भरी आंधी का आंखों पर पड़ता है बुरा असर, इन उपायों से करें बचाव

हेल्दी डाइट की आदत बनाएं

अपनी डाइट में नमक की मात्रा कम रखें। साथ ही सोने से पहले चाय-कॉफी का सेवन नहीं करें। जूस, फ्रूट्स ज्यादा खाएं और जंक फूड से दूरी बनाने की कोशिश करें। 

डॉक्टर से संपर्क करें

अगर आपको यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, तो बिना देरी किये डॉक्टर से संपर्क करें। इसका कारण कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। 

इन तरीको को अपनाकर आप भी आंखों की सूजन से राहत पा सकते हैं। इस लेख में दी गई जानकारी सीमित है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। 

 

Read Next

अर्थराइटिस की वजह से होने वाले दर्द को कम करता है महुआ का तेल, इस तरह से करें इस्तेमाल

Disclaimer