छाछ में शहद मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

छाछ में शहद मिलाकर पीने से आपको एसिडिटी और गैस में आराम मिलने के साथ ही कई अन्य फायदे मिलते हैं। आगे जानें इन फायदों के बारे में। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: May 20, 2023 13:00 IST
छाछ में शहद मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

छाछ का उपयोग भारत में सालों से किया जा रहा है। उत्तर भारत में छाछ का उपयोग कई तरह से किया जाता है। इससे सेहत के पर कई फायदे होते हैं।  छाछ और शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है, जो आपको बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव करते हैं। छाछ से शरीर को गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए गर्मियों में छाछ का सेवन किया जाता है। छाछ दही से तैयार की जाती है और ये पेट की कई समस्याओं को दूर करने का काम करती है। छाछ के नियमित सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपको कब्ज आदि समस्याओं में आराम मिलाता है। छाछ एसिडिटी को कम करने के लिए आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस लेख में आपको छाछ और शहद को साथ में मिलाकर पीने के फायदों को बताया गया है। 

छाछ और शहद को मिलाकर पीने के फायदे - Butter Milk and Honey Benefits In Hindi 

कब्ज को दूर करने में सहायक 

छाछ और शहद का खाली पेट सेवन करने से आपको कब्ज में आराम मिलता है। कब्ज की समस्या में व्यक्ति को पूरा दिन काम में मन नहीं लगता। साथ ही खाने के इच्छा भी खत्म होने लगती है। लेकिन अगर आप रोज सुबह छाछ के साथ शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपका बाउल मुवमेंट बेहतर होता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें : खाना खाने के बाद छाछ पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

buttermilk and honey benefits

शरीर को हाईड्रेट करने में मददगार 

शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप छाछ के साथ शहद का सेवन कर सकते हैं। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करते हैं। छाछ और शहद पीने से हाइड्रेट रहने की वजह आपको गर्मियों में घमौरियों की समस्या भी नहीं होती है। 

शरीर को डिटॉक्स करता है

छाछ और शहद के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इन ड्रिंकमें राइबोफ्लेविन पाया जाता है, जो आपके आहार को एनर्जी में बदलने का काम करता है। इससे आपके शरीर के हार्मोन का स्तर बेहतर होता है। राइबोफ्लेविन बॉडी को डिटॉक्स करता है और किडनी के कार्य में सुधार करता है। 

एसिडिटी को कम करने में सहायक 

छाछ और शहद से आपके पेट के रोग कम होते हैं। साथ ही इसके नियमित सेवन से आपको एसिडिटी और गैस की समस्या में भी आराम मिलता है। अगर आपको अक्सर खाना खाने के बाद एसिड रिफ्लक्स की समस्या होती है तो ऐसे में आप खाली पेट छाछ और शहद का सेवन करना शुरू करें। कुछ ही दिनों में आपकी पाचन क्रिया में सुधार होने लगेगा और आपको एसिडिटी की समस्या कम होने लगेगी। 

हड्डियों और दांतों को बनाएं मजबूत 

छाछ और शहद में कैल्शियम पाया जाता है, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है। छाछ में शहद को मिलाकर नियमित रूप से पीने से आपको हड्डियों से संबंधित रोग होने की संभावना कम होती है। साथ ही हड्डियों के टूटने का खतरा भी कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें : सर्दियों में भी छाछ पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें ठंडे मौसम में कब और कैसे पीना चाहिए छाछ

छाछ और शहद को कैसे पिएं? How To Take Butter Milk And Honey In Hindi 

आप करीब एक गिलास छाछ ले लें। इसके बाद इसमें करीब एक चम्मच शहद मिला दें। साथ में जीरा के भूनकर पीस लें। इस पाउडर में काला नमक मिला लें। इस जीरे के नमक को छाछ में करीब एक चुटकी मिला दें। इसका सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको अधिक फायदे होते हैं। अगर सुबह के समय इसे पीना संभव न हो तो आप इसे खाने के साथ ले सकते हैं। 

Disclaimer