
Burping After Eating Food Causes: खाना खाने के बाद डकार आना डाइजेशन की एक सामान्य प्रक्रिया है। डकार प्रत्येक व्यक्ति को आती है। डकार हमारे ऊपरी पाचन तंत्र से अतिरिक्त हवा को बाहर निकालने का एक तरीका है। यह अक्सर तब होता है, जब हम एक्सट्रा हवा अपने अंदर ले लेते हैं। हवा अंदर लेते समय यह पेट तक नहीं पहुंच पाता है, लेकिन अन्नप्रणाली में जमा हो जाती है। फिर यही अन्नप्रणाली के माध्यम से वापस आ सकती है, जिससे डकार आती है। लेकिन कुछ लोगों को खाना खाने के बाद बार बार डकार आती है। डॉ हर्षवर्धन रेड्डी, वरिष्ठ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद (Dr Harshvardhan Reddy, Senior Gastroenterologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad) से जानते हैं ऐसा क्यों होता है-
खाना खाने के बाद डकार क्यों आती है? (Burping After Eating Food Causes)
डॉक्टर हर्षवर्धन रेड्डी बताते हैं कि अगर हम अपने भोजन के साथ हवा निगलते हैं, या फिर सोडा या बीयर जैसी चीज पीते हैं तो इसमें बुलबुले उठते हैं। इससे गैस हमारे अन्नप्रणाली के माध्यम से वापस आ सकती है और डकार का कारण बनती है। कार्बोनेटेड पेय और निगलने वाली हवा डकार के सबसे आम कारण (Khana Khane ke Bad Dakar Kyon Aati Hai) हैं। इन कारणों से आती है खाना खाने के बाद डकार-
1. जल्दी-जल्दी खाना खाना
जो लोग जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं या फिर बड़ी-बड़ी बाइट लेते हैं, उन्हें खाने के बाद डकार आने की समस्या अधिक होती है। जल्दी-जल्दी खाना खाने का असर हमारे डाइजेशन पर पड़ता है, इससे डकार आ सकती है।
2. खाते समय मुंह खोलना
कहा जाता है कि खाना खाते समय बोलना नहीं चाहिए, शांति से भोजन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाते समय बोलने, मुंह खोलकर रखने और जम्हाई लेने से पेट में हवा चली जाती है। यह हवा डकार के रूप में बाहर निकलती है।
इसे भी पढ़ें - लगातार डकार क्यों आती हैं? डॉक्टर से जानें डकार का कारण बनने वाले भोजन, दवाओं और बीमारियों के बारे में
3. पेट में गैस
जिन लोगों का डाइजेशन खराब होता है, उनमें डकार आने की समस्या अधिक देखने को मिलती है। डाइजेशन खराब होने पर पेट में गैस, कब्ज आदि बनती है। यह गैस डकार के रूप में शरीर से बाहर निकलती है। आपको पेट में गैस बनाने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए।
4. खाली पेट रहना
कई लोग अपना मील स्किप कर देते हैं, ऐसे में उन्हें डकार की समस्या हो सकती है। खाली पेट रहने से पेट में हवा भर जाती है। ये हवा डकार के माध्यम से बाहर निकलती है। इसके अलावा कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, जंक फूड खाने के बाद भी डकार आ सकती है। ऐसे में जब आप खाना खाते हैं, तो उसके बाद डकार महसूस हो सकती है।
5. पेट की कुछ बीमारियां
पेट की कुछ बीमारियां जैसे लेक्टोज इनटॉलरेंज, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम और अल्सर भी खाना खाने के बाद डकार का कारण बन सकती हैं। साथ ही जब गुड बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ने लगता है, तो भी डकार आ सकती है।
इसे भी पढ़ें - इन 6 कारणों से आती हैं खट्टी डकारें, जानें इसके 8 लक्षण और बचाव
6. ओवरइंटिग करना
ओवरइंटिग भी खाना खाने के बाद डकार आने का कारण बन सकता है। दरअसल, ओवरइटिंग करने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, इससे बार-बार डकार आने लगती है। इसके अलावा सिगरेट भी डकार का कारण (Burp After Eating Every Time) बन सकता है। ओवरइटिंग करना नुकसानदायक होता है।
डकार से बचने का उपाय (How to Prevent Burping)
- डकार से बचने के लिए आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं।
- खाना धीरे-धीरे और अच्छी तरह से चबाकर खाएं। इससे हवा निगलने की संभावना कम हो जाती है।
- ब्रोकली, पत्तागोभी, बीन्स या डेयरी उत्पाद जैसी चीजें खाने से बचें। इनसे हमारे पेट या आंतों में गैस बन सकती है और हमें डकार आ सकती है।
- भोजन करते समय सोडा और बियर से दूर रहें।
- च्यूइंग गम चबाने से बचें। साथ ही धूम्रपान से बचें। क्योंकि च्यूइंग गम और धूम्रपान लेने से डकार आने की संभावना बढ़ जाती है।
- खाना खाने के बाद टहलने की आदत जरूर बनाएं। इससे पाचन में सुधार होता है।
अगर आपको भी खाना खाने के बाद डकार आती है, तो खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं। साथ ही फास्ट फूड आदि से परहेज करें। अगर आपको फिर भी बार-बार डकार आती है, तो डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।