Brahmi Benefits in Hindi: दुनियाभर में कई प्रकार की जड़ी-बूटियां पायी जाती हैं, जिनका उपयोग आयुर्वेद में बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें ब्राह्मी भी शामिल है। ब्राह्मी एक प्रसिद्ध जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में ब्राह्मी की पत्तियों, फूलों और तनों का उपयोग किया जाता है। ब्राह्मी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, चिंता और दर्द दूर कर सकती है। इसके अलावा, ब्राह्मी का उपयोग प्रतिरक्षा प्रणाली, याद्दाश्त और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। अगर आप ब्राह्मी का सेवन करेंगे, तो इससे ब्लड शुगर नियंत्रण में रह सकता है और सांस से जुड़ी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। ब्राह्मी इन स्वास्थ्य समस्याओं को तो ठीक करती ही है, लेकिन अगर गर्मियों में इसका सेवन किया जाता है, तो अधिक लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, ब्राह्मी की तासीर ठंडी होती है और इसका रस मधुर होता है। ऐसे में यह गर्मी से जुड़ी समस्याओं को ठीक कर सकती है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गर्मी में ब्राह्मी खाने के फायदों (Brahmi Benefits in Hindi) के बारे में-
गर्मी में ब्राह्मी खाने के फायदे- Brahmi Benefits in Hindi for Summer
1. पित्त को बैलेंस करे
अगर आप अधिक मिर्च-मसालेदार भोजन खाते हैं, तो गर्मियों में पित्त असंतुलित हो सकता है। इसकी वजह से आपको शरीर में खुजली, जलन और इरिटेशन महसूस हो सकती है। इतना ही नहीं, पित्त बढ़ने पर त्वचा पर फोड़े-फुंसियां और पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में आप ब्राह्मी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्राह्मी के पत्तों का रस पी सकते हैं या फिर पाउडर का सेवन कर सकते हैं। ब्राह्मी का सेवन करने से आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और पूरी गर्मी आप अच्छा महसूस करेंगे।
2. सिरदर्द से राहत दिलाए
अगर गर्मी की वजह से आपके सिर में दर्द हो रहा है, तो आप ब्राह्मी का उपयोग कर सकते हैं। सिरदर्द से राहत पाने के लिए आप ब्राह्मी के पत्तों का रस पी सकते हैं। इससे पित्त बढ़ाने वाले कारक दूर होंगे और सिरदर्द में आराम मिलेगा। इसके अलावा, आप ब्राह्मी के तेल से भी सिर की मालिश कर सकते हैं। ब्राह्मी की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में इसके पत्तों के पेस्ट को माथे पर लगाने से भी सिरदर्द में आराम मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह ब्राह्मी की पत्तियों का ऐसे करें सेवन, दिमाग रहेगा स्वस्थ और मिलेंगे ढेरों फायदे
3. बॉडी डिटॉक्स करे
अगर सर्दियों में आपने फास्ट फूड और जंक फूड का सेवन जमकर किया है, तो गर्मी में आपको शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत है। ब्राह्मी बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है। ब्राह्मी शरीर में जमा सारे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकती है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप सुबह खाली पेट ब्राह्मी का सेवन कर सकते हैं। ब्राह्मी को खाली पेट लेने से शरीर इसका अवशोषण आसानी से कर पाता है।
4. सनबर्न से लड़ने में मदद करे
गर्मियों में धूप की वजह से त्वचा झुलसने लगती है। स्किन पर दाग-धब्बे और पिग्मेंटेशन बढ़ने लगता है। धूप में लंबे समय तक रहने की वजह से झुर्रियां और फाइन लाइंस भी पड़ने लगती हैं। ब्राह्मी गर्मी में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से निपटने में कारगर साबित हो सकती है। सनबर्न को कम करने के लिए आप ब्राह्मी के पत्तों का रस या पाउडर ले सकते हैं। इसके अलावा, ब्राह्मी के तेल और पाउडर को त्वचा पर अप्लाई भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- ब्राह्मी के स्वास्थ्य लाभ
5. आंतों को हेल्दी बनाए
गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है। ब्राह्मी पाचन और आंतों को दुरुस्त बनाने में मदद कर सकती है। दरअसल, ब्राह्मी में आंतों की ऐंठन को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। यह आईबीएस के लक्षणों को भी कम कर सकती है। इसके अलावा, अगर आपको गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं रहती हैं, तो भी ब्राह्मी का उपयोग करना फायेदमंद हो सकता है।
Read Next
पान में इस्तेमाल होने वाला कत्था दूर करता है सेहत से जुड़ी कई समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version