भाई बहन का रिश्ता दुनिया में हर रिश्ते से ज्यादा मजबूत, पवित्र और अनमोल होता है। इस रिश्ते में जहां लड़ाई होती है तो प्यार भी असीम होता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मशहूर भाई-बहनों की जोड़ियां जो पूरे बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाएं हुए है। इन जोड़ियों में एक खासियत भी होती है। दरअसल आम लोगों से ज्यादा आपने भी नोटिस किया होगा कि बॉलीवुड की भाई बहनों की जोड़ी में बहुत ज्यादा गैप होता है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे भाई-बहन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बीच में बहुत बड़ा गैप है। लेकिन खासियत यह है कि इसके बावजूद ये लोग अपने रिश्ते को संजो कर रखते हैं और बहुत फ्रेंडली बर्ताव रखते हैं। आप भी इनसे टिप्स ले सकते हैं।
शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन और उनके छोटे बेटे अबराम के बीच में करीब 16 साल का अंतर है। लेकिन आपने देखा होगा कि जब भी इनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो आर्यन अपने छोटे भाई को बहुत प्यार से पकड़े हुए होते हैं। अगर आपको भी कोई भाई बहन आपसे इतना छोटा है तो आप भी उसके साथ ऐसी बॉडिंग बना सकते हैं।
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान और सैफ व करीना कपूर के बेटे तैमूर के बीच में करीब 23 साल का अंतर है। सौतेला भाई होने के बावजूद सारा जब भी तैमूर से मिलती हैं तो उन्हें बहुत पैप्पर्ड करती हैं। इस खूबी को हर किसी को अपनाना चाहिए।
निर्देशक बोनी औन उनकी पहली पत्नी के बेटे अर्जुन कपूर और उनकी दूसरी पत्नी यानि कि श्रीदेवी से हुए उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के बीच करीब 12 साल का अंतर है। आपको भी पता होगा कि अब ये दोनों एक दूसर से कितने क्लोज हैं।
संजय दत्त ने तीन शादियां की हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त हैं जो 30 साल की हैं। संजय की दूसरी पत्नी मान्यता दत्त से उनके दो बच्चे हैं। त्रिशाला और उनके दोनो बच्चों में करीब 22 साल का अंतर है। इसके बावजूद ये लोग आपस में बहुत अच्छा और प्यारा रिश्ता रखते हैं।
धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी के सनी देओल व उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल के बीच 24 सालों का अंतर है। हालांकि पहले इनके बीच में मनमुटाव होता था। लेकिन अब सब कुछ ठीक है।
90s की मशहूर एक्ट्रेस और डायरेक्टर महेश की बड़ी बेटी पूजा भट्ट और आलिया भट्ट में करीब 21 साल का अंतर है। इसके बावजूद ये दोनों बहुत फ्रेंडली हैं और जरूरत पड़ने पर न सिर्फ पूजा भट्ट बल्कि आलिया भी उन्हें राय देती है।
आमिर खान और उनकी पहली पत्नी के बच्चे जुनैद खान और ईरा खान हैं। जबकि आमिर की दूसरे पत्नी से उनका एक बेटा आजाद है। जिनमें करीब 18 साल का अंतर है। ये लोग भी अच्छे रिश्ते की मिसाल देते हैं। जिसे एक आम आदमी को भी अपनाना चाहिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship Tips In Hindi