आजकल हर उम्र में डेटिंग का ट्रेंड है। पश्चिम से आया यह ट्रेंड आज हमारे देश का भी एक हिस्सा बन गया है। आज का युवा वर्ग डेटिंग के जरिए अपने होने वाले हमसफर के बारे में सबकुछ जान-समझ लेना चाहता है। आजकल के युगल जोड़ों में डेटिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इन सबमें एक नया ट्रेंड दिखाई पड़ रहा है और वह है ब्लाइंड डेट। ब्लाइंड डेट यानी अनजान लड़के या लड़की से मिलना। आजकल ब्लाइंड डेट का बढ़ता क्रेज युवाओं को आपस में जोड़ रहा है। ब्लाइंड डेट में लड़का-लड़की पहली बार डेट पर जाते हैं लेकिन वे उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते। ब्लाइंड डेट दोस्तों के द्वारा भी अरेंज करवाई जाती हैं। आज हम महिलाओं के लिए डेटिंग के कुछ आसान और सफल तरीके बता रहे हैं। आइए जाने हैं क्या हैं वो तरीके—
विवेक से काम लें
ब्लाइंड डेट परिवार के किसी सदस्य, दोस्तो या अन्य माध्यमों से आयोजित करवाई जाती है, ऐसे में कोई आपके साथ मजाक भी कर सकता है या फिर अपना बदला भी ले सकता है। ब्लाइंड डेट आमतौर पर भरोसेमंद नहीं होती है। इसलिए आप अपने विवेक से काम लें और अपनी बात को पूरी तरह से रखें और सामने वाले की बात को भी सुनें।
ध्यान से चीजों को समझें
यदि लड़कियां लड़कों को समझना चाहती हैं तो पहले उन्हें बोलने का अवसर दें। यदि वह नहीं बोल रहा या किन्हीं कारणों से आपसे कुछ छिपा रहा है तो उसे भी जानने की कोशिश करें। बिना किसी से बात किए आप उसके दिल में छुपी बातों को नहीं जान सकते। कहते हैं ना कि इनसान एक दुकान है और जुबां उसका ताला। जब तक ताला नहीं खुलता तब तक इस बात का पता नहीं चलता कि दुकान सोने की है या कोयले की।
इसे भी पढ़ें : ब्लाइंड डेट के लिए ऐसे करें खुद को तैयार, शादी तक पहुंच जाएगा रिश्ता
ज्यादा खुलापन न दिखाएं
इसे भी पढ़ें : ब्लाइंड डेट में पुरुष न करें ये 5 गलतियां, रिश्ता हो जाएगा कमजोर
ब्लाइंड डेट पर चाहे आप मौज मस्ती के नजरिए से जा रहे हो लेकिन कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। आप अपने किसी दोस्त या विश्वासपात्र को बता कर जाएं कि आप कहां जा रहे हैं। लगातर अपने उस साथी के संपर्क में रहें और ब्लाइंड डेट पर बहुत ज्यादा खुलापन न दिखाएं। कई बार पुरुष इस चीज का फायदा उठा लेते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Article on Blind Date in Hindi