Expert

बदलते मौसम में नहीं करना चाह‍िए इन 4 ड्रिंक्स का सेवन, ब‍िगड़ सकती है सेहत

मानसून का समय सेहत के ल‍िए नाजुक होता है। इस दौरान कुछ ड्र‍िंक्‍स का सेवन करने से बचना चाह‍िए। इन ड्र‍िंक्‍स से सेहत भी ब‍िगड़ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में नहीं करना चाह‍िए इन 4 ड्रिंक्स का सेवन, ब‍िगड़ सकती है सेहत


Beverages to Avoid in Weather Change: तापमान में उतार-चढ़ाव आने से मौसम बदल जाता है। तापमान में बदलाव के समय हेल्‍दी डाइट पर ध्‍यान देना चाह‍िए। मौसम में बदलाव के साथ आहार की जरूरतें बदल जाती हैं। उदाहरण के ल‍िए गर्मी के द‍िनों में शरीर को पानी की जरूरत ज्‍यादा होती है।  इसी तरह मौसम में बदलाव के साथ शारीर‍िक गत‍िव‍िध‍ियों में भी बदलाव होता है। बदलते मौसम में शरीर को व‍िटाम‍िन्‍स, म‍िनरल्‍स और अन्‍य जरूरी पोषक तत्‍वों की जरूरत होती है। पानी की आवश्‍यकता भी मौसम बदलने के साथ बदलती है। पानी के अलावा हम कई तरह के पेय पदार्थ का सेवन करते हैं। लेक‍िन कुछ ड्र‍िंक्‍स का सेवन मौसम बदलने के दौरान करने से बचना चाह‍िए। वैसे तो कई ऐसी ड्र‍िंक्‍स हैं ज‍िनका ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाह‍िए लेक‍िन इस लेख में हम आपको 4 ऐसी ड्र‍िंक्‍स के बारे में बताएंगे ज‍िसे मानसून में नहीं पीना चाह‍िए। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइट‍िश‍ियन सना ग‍िल से बात की।            

मौसम बदलने पर न प‍िएं ये पेय पदार्थ- Beverages to Avoid in Weather Change

beverages to avoid in cold weather

मौसम के बदलने पर डाइट में कुछ पेय पदार्थ शामिल करके अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जैसे- 

1. म‍िल्‍क ड्र‍िंक्‍स (Milk Drinks): मानसून के द‍िन या मौसम में बदलाव के समय म‍िल्‍क ड्र‍िंक्‍स का ज्‍यादा सेवन करने से बचना चाह‍िए। बदलते मौसम में दूध का ज्‍यादा सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। वातावरण में बदलाव के कारण दूध के उत्‍पादों में बैक्‍टीर‍ियल इन्‍फेक्‍शन का खतरा ज्‍यादा होता है। इसल‍िए इन ड्र‍िंक्‍स के सेवन से बचें। 

2. कोल्‍ड ड्रिंक्स (Cold Drinks): कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स में चीनी की मात्रा ज्‍यादा होती है। मानसून या बदलते मौसम के समय इसका सेवन करने से बचना चाह‍िए। ऐसा न करने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। मानसून में ज्‍यादा ठंडी ड्र‍िंक्‍स का सेवन करने से भी बचना चाह‍िए।  

3. कॉफी और चाय (Coffee and Tea): कॉफी और चाय में कैफीन होता है। मौसम बदलने के दौरान इसका कम से कम सेवन करना चाह‍िए। मानसून में लोगों को चाय या कॉफी पीने का ज्‍यादा मन होता है लेक‍िन इससे उनकी इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है। 

4. एल्‍कोहल (Alcohol): एल्‍कोहल वाले पेय पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाह‍िए। इससे आपके शरीर का संतुलन खराब होता है। थायराइड, मोटापा, डायब‍िटीज, क‍िडनी रोग या अन्‍य क‍िसी बीमारी के व्‍यक्‍त‍ि को एल्‍कोहल का सेवन आज से ही बंद कर देना चाह‍िए। एल्‍कोहल का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है और बीमार‍ियों से बचाव नहीं हो पाता।

इसे भी पढ़ें- मौसम बदलने पर जल्दी पड़ जाते हैं बीमार? फॉलो करें ये 5 डाइट ट‍िप्‍स, दूर रहेंगी बीमारियां

मौसम बदलने पर कौन-से पेय पदार्थों प‍िएं?- Beverages to Drink in Weather Change

  • मौसम बदलने पर सबसे अहम पेय पदार्थ पानी माना जाता है। शरीर में पानी की कमी से बचना चाह‍िए। लोग मानसून के द‍ि‍नों में या मौसम बदलने पर पानी का सेवन कम कर देते हैं। लेक‍िन इससे ड‍िहाइड्रेशन के लक्षण नजर आ सकते हैं। इसल‍िए रोज कम से कम 7 से 8 ग‍िलास पानी प‍िएं। 
  • मौसम में बदलाव के दौरान ताजी सब्‍ज‍ियों का सूप बनाकर पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी दूर होती है।
  • मौसम ठंडा हो गया है, तो हर्बल टी का सेवन करें। पुदीना, तुलसी, अदरक से हर्बल टी बनाएं। हर्बल टी का सेवन करने से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है।   

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है हल्दी, जानें इसके फायदे और प्रयोग का तरीका

Disclaimer