Best Yoga For Weight Loss During Perimenopause in Hindi: महिलाओं को अपनी लाइफ में कई तरह के शारीरिक और मानसिक बदलावों का सामना करना होता है। यह एक निश्चित प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। किशोरावस्था में जिस तरह से पीरियड्स साइकिल शुरु होती है, ठीक उसी तरह उम्र बढ़ने पर महिलाओं को मेनोपॉज यानी मेंस्ट्रुअल साइकिल की समाप्ति के चरण सामना करना होता है। मेनोपॉज से पहले के समय को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है, इस समय अधिकतर महिलाओं को बढ़ते वजन की समस्या होती है। उम्र बढ़ने के साथ बढ़ते वजन को यदि कंट्रोल न किया जाए तो यह आगे चलकर कई अन्य समस्याओं की वजह बन सकते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि पेरिमेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों की वजह से शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं, इस दौरान वजन बढ़ना एक आम समस्या मानी जाती है। इस स्थिति में महिलाओं के पेट और जांघों के आसपास के हिस्सों में चर्बी जमा होने लगती है। लेकिन, अच्छी बात यह है कि आप संतुलित आहार, लाइफस्टाइल और योग की मदद से इस समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। इस लेख में एएस फिटनेस सेंटर के हेल्थ कोच और योग ट्रेनर साईं श्रीवास्तव से जानते हैं कि महिलाओं को पेरिमेनोपॉज में वजन को कम करने के लिए किन योग आसनों को (best exercise for perimenopause to lose weight) करना चाहिए?
पेरिमेनोपॉज और वजन बढ़ने के बीच क्या संबंध होता है? - Connection Between Perimenopause And Weight Gain In Hindi
पेरिमेनोपॉज में ज्यादातर महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर कम होता है, जिससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है। इसकी वजह से महिलाओं को शरीर में फैट जमा होना, भूख बढ़ना, नींद की समस्या और तनाव बढ़ सकता है। यह सभी कारक महिलाओं के शरीर के वजन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आप नियमित योग अभ्यास से मानसिक और शारीरिक सक्रियता बनाए रखते हुए वजन को कंट्रोल कर (Yoga for perimenopause) सकते हैं।
पेरिमेनोपॉज में वजन घटाने के लिए फायदेमंद योगासन - Yoga For Perimenopause Weight Loss In Hindi
नौकासन (Boat Pose)
पेरिमेनोपॉज में वजन को कम करने के लिए आप नौकासन कर सकती हैं। इसमें आपको एक नौका के आकार की पोजीशन बनानी होती है। यह योगभ्यास कोर यानी पेट की चर्बी को घटाने में मदद करती है। इससे पाचन क्रिया में भी सुधार होता है।
चेयर पोज - उत्कटासन (Chair Pose)
पेरिमेनोपॉज में वजन को कंट्रोल करने के लिए चेयर पोज का अभ्यास कर सकते हैं। इसे उत्कटासन भी कहा जाता है। इसमें व्यक्ति को कुर्सी मुद्रा बनानी होती है। इस आसान में जब आप नीचे की झुकते हैं तो इससे जांघों और पेट पर जोर पड़ता है। इस पोजीशन में कुछ देर रुके फिर नॉर्मल पोजीशन में आ जाएं। इससे मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है और आपके पेट, पीठ, जांघों का फैट तेजी से बर्न होता है।
वीरभद्रासन (Warrior Pose)
यह आसन जांघों, हिप्स और पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। इससे महिलाओं के शरीर का संतुलन बेहतर होता है। इस पोजीशन में आपका पेट, जांघों के साथ ही हाथों का फैट भी कम होता है। आप रोजाना इसके 5 से 7 सेट कर सकती हैं।
सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)
सूर्य नमस्कार शरीर का मोटापा हो या अन्य समस्या सभी को दूर करने में काफी प्रभावी तरीके से कार्य करता है। इसमें एक साथ कई तरह के योग आसनों को शामिल किया जाता है। इससे शरीर के सभी हिस्सों पर काम किया जा सकता है। शुरुआत में आप 5 से 6 सेट करें। बाद से इसे धीरे-धीरे बढ़ा सकते हैं। इससे हार्मोनल को बैलेंस करने में मदद मिलती है।
वक्रासन (Twisting Poses)
वक्रासन को बैठकर किया जाता है। शुरुआत में आप इस आसन को करते समय ज्यादा जोर न लगाएं। मोटापे की वजह से यह आसन करने में आपको थोड़ा टाइम लग सकता है। इस आसन में आपके पेट के अलग-बगल की चर्बी को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, जांघों का फैट भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) से होने वाली समस्याओं को कम करते हैं ये 4 योगासन, जानें करने का तरीका
Yoga For Perimenopause In Hindi: इन आसनों के साथ ही आप प्राणायाम, प्लैंक और भ्रामरी आदि आसन को भी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकती हैं। योग अभ्यास के साथ ही, आपको डाइट में संतुलित और पौष्टिक आहार को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, मीठा कम खाएं। आप सप्ताह के अलग-अलग दिन अलग-अलग आसन कर सकते हैं। इससे आपकी योग करते समय रुचि बनी रहेगी।
FAQ
मेनोपॉज में वजन कैसे कम करें?
मेनोपॉज में कैलोरी बर्न करने के लिए आप स्विमिंग, जॉगिंग और डांसिग जैसी एक्टिविटी कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती हैं।मेनोपॉज के बाद पेट की चर्बी क्यों होती है?
रजोनिवृत्ति एक महिला के मासिक धर्म चक्र और प्रजनन क्षमता के अंत का संकेत है। हार्मोनल परिवर्तन, विशेष रूप से एस्ट्रोजन में गिरावट , पेट में शरीर की चर्बी की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।मेनोपॉज में पेट की चर्बी कैसे कम करें?
मेनोपॉज या पेरिमेनोपॉज में पेट की चर्बी को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव करें। जंक फूड और तैलीय आहा से दूरी बनाएं। इसके साथ ही रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।