
How to Eat Moringa Leaves in Hindi: मोरिंगा को आयुर्वेद में काफी लाभकारी बताया गया है। आयुर्वेद में मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों का उपयोग कई तरह की बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। मोरिंगा में औषधीय गुण काफी अधिक होते हैं, इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स काफी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यही वजह है कि मोरिंगा के पत्तों का सेवन (Moringa Leaves Benefits in Hindi) करने से बीपी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है, पेट से जुड़ी समस्याओं (कब्ज, गैस और अपच) को दूर करने में मदद कर सकता है।
मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से साइटिका और गठिया जैसे समस्याओं को भी ठीक करने में मदद मिल सकती है। यानी यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि मोरिंगा के पत्तों के अनगिनत लाभ होते हैं। इसलिए आप भी मोरिंगा के पत्तों (Moringa Leaves in Hindi) का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग मोरिंगा के पत्तों का पाउडर के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी मोरिंगा के पत्तों का कई तरीकों से खाया जा सकता है। तो चलिए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं मोरिंगा के पत्ते कैसे खाएं? (Moringa ke Patte Kaise Khaye)
मोरिंगा के पत्ते कैसे खाएं?- How to Eat Moringa Leaves in Hindi
1. मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बनाकर खाएं- Moringa Leaves Powder
आप मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बनाकर ले सकते हैं। मार्केट में भी मोरिंगा के पत्तों का पाउडर (Moringa Leaves Powder) मिल जाता है। लेकिन आप चाहें तो घर पर भी मोरिंगा के पत्तों का पाउडर बना सकते हैं। इसके लिए आप मोरिंगा के पत्तों का सूखा लें। इसके बाद मिक्सी में इन्हें पीस लें, फिर एक डिब्बे में डाल दें। अब आप मोरिंगा के पत्तों के पाउडर को गर्म पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सहजन के पत्ते उबालकर पीने से सेहत मिलेंगे 6 जबरदस्त फायदे
2. मोरिंगा के पत्तों की चाय बनाकर पिएं- Moringa Leaves Tea
आप मोरिंगा के पत्तों की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। यह एक तरह की हर्बल टी होती है, जिसे हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप एक पैन में पानी और मोरिंगा के पत्ते डाल दें। आप चाहें अब इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे आधे होने तक पकाएं और फिर छानकर पी लें। आप रोजाना एक गिलास मोरिंगा के पत्तों की चाय (Moringa Leaves Tea) बनाकर पी सकते हैं। इससे आप कैफीन युक्त चाय या कॉफी इनटेक से बच सकते हैं।
3. मोरिंगा के पत्तों को चबाकर खाएं
अगर आपके पास मोरिंगा के पत्तों का पाउडर या चाय बनाने का टाइम नहीं है, तो आप मोरिंगा के पत्तों को सीधे तौर पर चबा भी सकते हैं। लेकिन हो सकता है कि आपको इसका स्वाद पसंद न आए, ऐसे में आप इसका जूस बनाकर पी सकते हैं।
4. मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिएं- Moringa Leaves Kadha
मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी, साथ ही आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा। मोरिंगा के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए आप पानी में मोरिंगा के पत्ते डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। आप इसमें काली मिर्च पाउडर भी मिला सकते हैं। फिर इसे छानकर पी लें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद, नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है।
5. मोरिंगा के पत्तों की सब्जी बनाकर खाएं- Moringa Leaves Vegetable
कई लोग मोरिंगा के पत्तों की सब्जी बनाकर भी खाते हैं। इसे दूसरी सब्जियों की तरह ही बनाया जा सकता है। मोरिंगा की फली की भी सब्जी बनाकर खाई जाती है।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज की समस्याएं दूर करने में फायदेमंद होते हैं सहजन के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका
6. मोरिंगा के पत्तों का जूस बनाकर पिएं- Moringa Leaves Juice
आप चाहें तो मोरिंगा के पत्तों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए आप मोरिंगा के पत्ते लें, इन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें। अब मोरिंगा के पत्तों को मिक्सी में डालें और ब्लेंड कर लें। अब आप मोरिंगा के पत्तों के तैयार जूस का सेवन कर सकते हैं।
आयुर्वेद में मोरिंगा के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। इसलिए इन्हें स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। लेकिन मोरिंगा के पत्तों का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं, वे आपकी प्रकृति को ध्यान में रखकर मोरिंगा के पत्तों को खाने या न खाने की सलाह दे सकते हैं।