Doctor Verified

वजन कम करने के लिए नींबू-पानी किस समय पीना चाहिए? जानें डाइटिशियन से

Best Time To Drink Lemon Water For Weight Loss: रोजाना सुबह के समय खाली पेट नींबू-पानी का सेवन वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन कम करने के लिए नींबू-पानी किस समय पीना चाहिए? जानें डाइटिशियन से


Best Time To Drink Lemon Water For Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है। मोटापे की वजह से शरीर अन्य बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। वजन कम करने और मोटापे से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के डाइट प्लान अपनाते हैं। इनमें से सबसे पॉपुलर उपाय है, नींबू-पानी का सेवन। नींबू-पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसमें मौजूद गुण शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट को कम करने और वजन नियंत्रित करने में मदद करते हैं। लेकिन कई लोगों की यह शिकायत होती है कि नींबू-पानी पीने के बाद भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है। दरअसल, यह पीने के गलत तरीके के कारण होता है। किसी भी चीज का सही समय पर और सही ढंग से सेवन ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं वजन कम करने के लिए नींबू-पानी का सेवन कब करना चाहिए?

वजन कम करने के लिए नींबू-पानी पीने का सही समय- Best Time To Drink Lemon Water For Weight Loss in Hindi

नींबू-पानी में मौजूद गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में भी फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से नींबू-पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकल जाते हैं। इसका सही ढंग से सेवन शरीर के आंतरिक अंगों को ठीक रखने में भी मदद करता है। लेकिन वजन कम करने के लिए नींबू-पानी का सही समय पर सेवन फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "रोजाना सुबह के समय खाली पेट नींबू-पानी का सेवन वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।" नींबू का रस गुनगुना पानी में मिलाकर पीने से शरीर में मौजद एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद मिलती है।

Best Time To Drink Lemon Water For Weight Loss

इसे भी पढ़ें: दिवाली के दौरान करना है वेट लॉस? तो आज से ही रूटीन में शामिल करें ये 7 हेल्दी आदतें

सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होता है। इसके अलावा दिन की शुरुआत नींबू-पानी से करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर करने में भी मदद मिलती है। इसलिए वजन कम करने वाले लोगों को सुबह खाली पेट नींबू-पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अनियंत्रित खानपान और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। वजन बढ़ने की वजह से शरीर कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसकी वजह से डायबिटीज, हाइपरटेंशन और थायराइड जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए डाइट में जरूरी बदलाव के साथ लाइफस्टाइल में भी बदलाव करने चाहिए। इसके लिए शराब का सेवन और स्मोकिंग जैसी आदतों से बचना चाहिए। 

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

Herbal Tea Benefits: दूध से बनी चाय के बजाए पिएं हर्बल टी, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer