
Millets To Control Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों के लिए मिलेट्स यानी मोटा अनाज किसी औषधि से कम नहीं होता है। मिलेट्स में मौजूद पोषक तत्वों और गुणों के कारण ही भारत सरकार भी इसको लेकर कई कार्यक्रम चला रही है। साल 2023 को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। डायबिटीज, मोटापा और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मिलेट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज की समस्या ज्यादातर लोगों को खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और लाइफस्टाइल के कारण होती है। एक आंकड़े के मुताबिक देश में लगभग 8 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए मोटे अनाज को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं डायबिटीज में मोटा अनाज खाने के फायदे।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं मिलेट्स- Millets Benefits To Control Blood Sugar in Hindi
मोटे अनाज कई तरह के होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर समेत अन्य पोषक तत्वों की मात्रा डायबिटीज समेत कई गंभीर समस्याओं में फायदेमंद होती है। डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में मिलेट्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर मिलेट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। मोटे अनाज या मिलेट्स का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है और वजन भी नहीं बढ़ता है। आईसीआरआईएसएटी में स्मार्ट फूड इनिशिएटिव के तहत हुए एक शोध में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि बाजरा जैसे मिलेट्स का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है कच्चा केला, जानें इसे खाने का सही तरीका
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि डायबिटीज में इन मिलेट्स का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है-
1. ज्वार का करें सेवन
डायबिटीज में ज्वार का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ज्वार में फाइबर, विटामिन आदि की पर्याप्त मात्रा होती है। ज्वार को डाइट में शामिल करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।
2. बाजरा है फायदेमंद
बाजरा सेहत के लिए फायदेमंद और लो ग्लाइसेमिक मिलेट है। इसका सेवन करने से डायबिटीज में ब्लड शुगर और वजन कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। बाजरा खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं।
3. बार्ली का करें सेवन
बार्ली को जेई से तैयार किया जाता है। इसमें बीटा ग्लुकेन की पर्याप्त मात्रा होती है। नियमित रूप से बार्ली का सेवन करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. रागी से घटाएं ब्लड शुगर
रागी को बहुत शक्तिशाली और फायदेमंद मिलेट्स माना जाता है। सरसों की तरह दिखने वाले रागी के दानों में पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन ब्लड शुगर कम करने और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
5. जौ का करें सेवन
जौ में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों की मात्रा शरीर को हेल्दी और फिट बनाने में फायदेमंद होती है। डायबिटीज में जौ की रोटी खाना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: Mango In Diabetes: क्या आम खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
नियमित रूप से इन मिलेट्स का सेवन करने से आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप भी डायबिटीज की समस्या के शिकार हैं या ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो इन मिलेट्स को डाइट में जरूर शामिल करें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
- Current Version