
हाइपोथायरायडिज्म एक आम समस्या है, जिसमें थायरॉयड ग्लैंड कम एक्टिव रहता है, जिससे शरीर के एनर्जी बनाने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इस कारण वजन बढ़ना, थकान, ज्यादा ठंड लगना और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए सही खानपान बहुत जरूरी होता है। कुछ विशेष सुपरफूड्स थायरॉयड हार्मोन के संतुलन को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स, सेलेनियम, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, जो थायरॉयड ग्लैंड को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि पौष्टिक और संतुलित आहार हाइपोथायरायडिज्म के लक्षणों को कम करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा, सही पोषण के साथ नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। आइए जानते हैं 7 ऐसे सुपरफूड्स, जो थायरॉयड हेल्थ को सुधारने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. अंडा- Eggs
अंडा, विशेष रूप से उसका पीला भाग, आयोडीन और सेलेनियम का अच्छा स्रोत होता है। यह थायरॉयड फंक्शन को सपोर्ट करता है और मेटाबॉलिज्म को सही बनाए रखता है। प्रोटीन से भरपूर होने के कारण अंडे खाने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। अंडे खाने से एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- हाइपोथायरायडिज्म के साथ वजन घटाने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 5 बदलाव
2. बेरीज- Berries

ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स की भरपूर मात्रा होती है, जो थायरॉयड हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। बेरीज, फ्री रेडिकल्स को कम करके थायरॉयड ग्लैंड को सुरक्षित रखते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
3. अदरक- Ginger
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो थायरॉयड ग्लैंड की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। अदरक पाचन क्रिया को सुधारकर मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। अदरक को डाइट में शामिल करके, थकान और सुस्ती को कम करने में मदद मिलती है।
4. पालक- Spinach
पालक आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो थायरॉयड हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है। यह शरीर को एनर्जी देता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। पालक शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है। पालक, शरीर को डिटॉक्स करके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाता है।
5. अखरोट- Walnuts
अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो थायरॉयड हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें सेलेनियम और जिंक होते हैं, जो थायरॉयड हार्मोन के संतुलन में मदद करते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और शरीर की एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। रोज भीगे हुए अखरोट खाने से थायरॉयड के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
6. मखाना- Fox Nuts

मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मैग्नीशियम से भरपूर होता है, जो थायरॉयड ग्लैंड के सही कार्य में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है और शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। मखाने में कैलोरीज कम होती हैं, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। इसे स्नैक के रूप में भूनकर या दूध के साथ खाया जा सकता है।
7. शकरकंद- Sweet Potato
शकरकंद बीटा-कैरोटीन, फाइबर और विटामिन-ए का अच्छा स्रोत है, जो थायरॉयड हेल्थ को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को एनर्जी देते हैं। शकरकंद से वेट लॉस करने में भी मदद मिलती है। इसे उबालकर, भूनकर या हल्का मसालेदार बनाकर खाया जा सकता है।
हाइपोथायरायडिज्म के कारण स्लो मेटाबॉलिज्म को सुधारने के लिए सही खानपान जरूरी है। सही खानपान से न सिर्फ थायरॉयड की समस्याएं कम होती हैं, बल्कि शरीर भी स्वस्थ और एनर्जेटिक बना रहता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version