सर्जरी के बाद स्किन को जल्दी रिपेयर करने के लिए खाएं ये चीजें

Foods for skin repair after surgery :सर्जरी के बाद आपकी स्किन पर दाग-धब्बे और झुर्रियां नजर आती है, तो इन्हें दूर करने के लिए इन चीजों का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्जरी के बाद स्किन को जल्दी रिपेयर करने के लिए खाएं ये चीजें

Foods for skin repair after surgery : सर्जरी के बाद आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। ताकि सर्जरी की चोट से आप जल्द से जल्द उभर सकें। कई बार सर्जरी के बाद आपके घाव तो ठीक हो जाते हैं लेकिन उसके निशान जीवनभर के लिए रह जाते हैं। अगर ये निशान चेहरे पर हो, तो परेशानी और बढ़ जाती है। इससे आपका चेहरे दाग-धब्बे और जख्मों से भरा नजर आता है। ये निशान आसानी से जाते भी नहीं है। कई बार इस निशान के कारण आपको जलन और सूजन भी हो सकती है। सही खानपान और परहेज न करने से स्किन इंफेक्शन और रैशेज की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आपको सर्जरी के बाद स्किन रिपेयर करने के लिए कुछ खास चीजों के सेवन पर ध्यान देना चाहिए। ये आपके स्किन डैमेज को रिपेयर करने के साथ-साथ स्किन को ग्लोइंग और जवां भी बनाए रखते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

1. गाजर 

गाजर को अपने दैनिक आहार में शामिल करना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ए, सी, के, कार्ब्स, कैरोटीन, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए और सी आपकी स्किन को रिपेयर करने में मदद करते हैं। साथ ही कार्ब्स आपकी मांसपेशियों को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकती है। गाजर में पाया जाने वाला फाइबर आपके पाचन तंत्र को बढ़ावा देता है और दर्द से आराम दिला सकता है। 

foods-to-eat-for-skin-repair-after-surgery

2. अंडा 

अंडा में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, ई, के, बी कॉम्प्लेक्स, राइबोफ्लेविन, फोलिक एसिड, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन स्किन के सेल्स को रिपेयर करने और सर्जरी के बाद होने वाले डैमेज से स्किन को बचा सकता है। इसमें मौजूद जिंक आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सर्जरी के बाद आप प्रतिदिन 2 अंडा खा सकते हैं। इससे घाव जल्दी भर सकते हैं। 

3. दही 

सर्जरी के बाद आपके घाव इसलिए भी जल्दी नहीं भरते हैं क्योंकि आप मानसिक रूप से असंतुलित महसूस करते हैं। लेकिन दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो आंत को स्वस्थ रखने और भोजन को पचाने में मदद करते हैं। यह स्किन को रिपेयर करने और संक्रमण से दूर रखने में मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो स्किन को स्मूथ और पिंपल्स फ्री बनाता है। यह आपकी कब्ज और अपच संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकता है। 

इसे भी पढे़ं- दमकती त्वचा के लिए अपनी डाइट में आज ही जोड़ें ये 8 चीजें

4. साबुत अनाज

सर्जरी के बाद बाद साबुत अनाज खाने से आपके मस्तिष्क को भरपूर ऊर्जा मिलती है। यह स्किन की मांसपेशियों को अंदर से रिपेयर करता है और डैमेज स्किन सेल्स को ठीक करता है। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकता है। इसके लिए आप गेंहू, जौ और राई से बनी रोटी और दलिया खा सकते हैं। 

how-to-repair-our-skin-after-surgery

5. शकरकंद

शकरकंद आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी6, ए, कैरोटीनॉयड और फाइबर पाए जाते हैं। यह सर्जरी के बाद आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ डार्क होने से भी बचाता है। यह धीरे-धीरे स्किन को रिपेयर करता है और उन्हें डल होने से भी बचाता है। 

इन सभी चीजों के अलावा आपको भरपूर मात्रा में पानी भी पीते रहना चाहिए। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा की गंदगी बाहर निकलती है। स्किन ग्लोइंग और रिंकल्स फ्री भी नजर आती है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

प्रेगनेंसी में थॉयराइड होने पर इन चीजों से करें परहेज, बढ़ सकती है समस्या

Disclaimer