सर्दियों में खूब पियें चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये 5 फायदे

चुकंदर में ढेर सारे विटामिन्स और खनिज होते हैं। ये प्राकृतिक शुगर का स्रोत है और इसमें आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

 ओन्लीमाईहैल्थ लेखक
Written by: ओन्लीमाईहैल्थ लेखकUpdated at: Dec 22, 2017 15:30 IST
सर्दियों में खूब पियें चुकंदर का जूस, मिलेंगे ये 5 फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सर्दियों का मौसम शरीर बनाने का मौसम होता है क्योंकि इस मौसम में ढेर सारे पौष्टक फल और सब्जियां आ जाते हैं। इनमें से ही एक सब्जी है चुकंदर जो कंद वाली सब्जियों में सबसे गुणकारी माना जाता है। चुकंदर को लोग कई तरह से इस्तेमाल करते हैं। इसे सलाद में कच्चा भी खाया जा सकता है और सब्जियों में पकाकर भी लोग खाते हैं। इसके अलावा चुकंदर के जूस को काफी गुणकारी माना जाता है और ये कई गंभीर रोगों से लड़ने की क्षमता रखता है।

गहरे लाल रंग की इस सब्जी का रस खून के लिए बहुत फायदेमंद है क्योंकि ये खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाता है। चुकंदर में ढेर सारे विटामिन्स और खनिज होते हैं। ये प्राकृतिक शुगर का स्रोत है और इसमें आयरन, सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द और पाचन को ठीक करता है खजूर शेक

थकान को करेगा छूमंतर

अगर आपका शरीर जल्दी थक जाता है तो चुकंदर आपके लिए फायदेमंद है। इसका जूस आप में ताजगी और स्फू्र्ति भरता है और इसके नियमित सेवन से धीरे-धीरे कमजोरी और थकान की समस्या खत्म हो जाती है और शरीर पूरे दिन ऊर्जावान बना रहता है।

एनीमिया से बचाता है

एनीमिया शरीर में खून की कमी से होता है। चुकंदर के जूस में वो सभी खनिज तत्व और विटामिन्स होते हैं जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं और खून को गाढ़ा करते हैं। इससे शरीर में नया खून बनता है इसलिए खून की कमी भी दूर होती है।

हाई ब्लड प्रेशर से बचाव

हाई ब्लड प्रेशर में भी चुकंदर काफी राहत देता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो चुकंदर का नियमित सेवन धीरे-धीरे इसे नार्मल कर देता है। इसके लिए चुकंदर का जूस बनाकर पीना चाहिए। लेकिन बल्ड प्रेशर की परेशानी में डॉक्टर से मिलना जरूरी है।

कैल्शियम की कमी पूरी करेगा

शरीर में कैल्शियम की कमी से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और बुढ़ापे के लक्षण जल्दी आ जाते हैं। चुकंदर का नियमित सेवन आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम नहीं होने देता और हड्डियों से जुड़े तमाम रोगों से आपको बचाता है। चुकंदर में कैल्शियम के अलावा कई अन्य जरूरी तत्व होते हैं। ये जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद है।

माहवारी के लिए

मासिक धर्म की अनियमितता जैसी परेशानियों से ज्यादातर महिलाओं का सामना होता है। कई बार इस दौरान महिलाओं के शरीर से काफी मात्रा में खून निकल जाता है। इसलिए चुकंदर इस  कमी को भी पूरा करता है और मासिक धर्म की अनियमितता को भी ठीक करता है। इसके लिए आपको नियमित चुकंदर का जूस पीना चाहिए।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Health Story On Healthy Eating In Hindi

Disclaimer