मुंह के छालों और पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है देसी घी

दिखने में सामान्य लगने वाले ये छाले कई बार बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं क्योंकि कुछ भी खाने-पीने से इनमें जलन और दर्द होने लगता है। कई बार तो इन छालों के कारण पानी पीना भी मुहाल हो जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंह के छालों और पेट की समस्याओं से निजात दिलाता है देसी घी


मुंह में छाले एक सामान्य समस्या है। मुंह के अंदर ये छाले जबान पर, होठों के नीचे या गालों के अंदरूनी हिस्सों में हो जाते हैं। दिखने में सामान्य लगने वाले ये छाले कई बार बड़ी परेशानी का कारण बनते हैं क्योंकि कुछ भी खाने-पीने से इनमें जलन और दर्द होने लगता है। कई बार तो इन छालों के कारण पानी पीना भी मुहाल हो जाता है। ये छाले असंतुलित आहार, पेट में कब्ज या बदहजमी और पाचन क्रिया के ठीक न होने के कारण होते हैं। आमतौर पर ये चार-पांच दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं। कई बार इन्हें ठीक होने में वक्त लगता है तब ये छाले बहुत तकलीफ देते हैं। इनका आकार भी कई तरह का होता है। आकार में बड़े छालों से कई बार खून भी निकलने लगता है। मुंह के छालों में देसी घी बड़ा फायदेमंद होता है। इसके प्रयोग से न सिर्फ छालों के जलन में आराम मिलता है बल्कि घी इन्हें जड़ से मिटाता भी है।

इसे भी पढ़ें:- जोड़ों के दर्द और पाचन को ठीक करता है खजूर शेक

छालों पर लगाएं

 

अगर आपके मुंह के छालों में तेज दर्द और जलन है तो देसी घी को छालों पर मलने से इनमें जलन कम होती है। रात को सोने से पहले मुंह के छालों में देसी घी को मलें। इसके लगातार प्रयोग से दो-तीन दिन में छाले ठीक हो जाते हैं और पूरी तरह आराम मिल जाता है।

दूध के साथ

देसी घी में विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन डी, विटामिन ई और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें लिनोलेइक एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है इसलिए देसी घी को पेट के लिए फायदेमंद समझा जाता है। ये कब्ज में भी प्रभावी है और इसके खाने से लिवर भी मजबूत होता है। मुंह के छालों के लिए रोज रात में सोने से पहले गुनगुने दूध में दो चम्मच देसी घी डालकर पियें। इससे आपका पेट सुबह साफ होगा और मुंह के छाले ठीक होंगे।

छाले बार-बार हों तो

अगर मुंह में छालों की समस्या आपको बार-बार हो रही है और इनसे खून भी निकल रहा है तो ये पेट की किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है इसलिए ऐसी स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। मुंह के छालों में खाने-पीने में थोड़ा एहतियात बरतना जरूरी है। अगर मुंह में छालें हैं तो मिर्च, मसालों और तेल वाले भोजन से परहेज करें। खाना ऐसा खाएं जो आसानी से पच जाए और जिससे मुंह को तकलीफ भी न हो जैसे- दूध, दही, खिचड़ी, दाल का पानी आदि।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

सुबह खाली पेट खाएं तुलसी की 4 पत्तियां, दूर भागेंगे ये 10 रोग

Disclaimer