हमारे जीवन में योग ध्यान को बहुत महत्व है। योगासन के अभ्यास से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। साथ ही योग क्रियाओं की मदद से कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है। योगनिद्रा की मदद से आप अपने शरीर को स्वस्थ और मस्तिष्क को शांत रख सकते हैं। इस योगासन में आप नींद और जागने के बीच की अवस्था में होते हैं, जिससे शरीर में ताजगी और ऊर्जा का प्रवाह होता है। आप शरीर के सभी अंगों पर ध्यान केंद्रति कर रहे होते हैं। योगनिद्रा के कुछ मिनटों के अभ्यास से आपको घंटों के बराबर नींद मिलती है। इसके अभ्यास से आपका दिमाग, नसें, इंद्रियां और मन को काफी शांति मिलती है। आइए जानते हैं योगनिद्रा के फायदे और अभ्यास के तरीके के बारे में।
योगनिद्रासन के फायदे
1. योगनिद्रा आसन के अभ्यास से आपका शरीर शिथिल अवस्था में चला जाता है, जिससे शरीर को काफी आराम मिलता है।
2. साथ ही इससे विद्यार्थियों को एकाग्रता और ध्यान बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. इससे शरीर के पुराने दर्द को भी ठीक करने में मदद मिलती है।
5. अन्य योगासनों के अभ्यास के बाद बढ़े हुए शारीरिक तापमान में कमी आती है।
6. इससे शारीरिक और मानसिक थकान दूर होती है।
7. इस अभ्यास की मदद से तंत्रिका तंत्र बेहतर ढंग से कार्य करता है।
8. साथ ही इससे मन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।
Image Credit- Freepik
इसे भी पढ़ें- दिमाग को शांत रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 4 योगसन, मिलेंगे कई अन्य फायदे
योगनिद्रासन अभ्यास का तरीका
1. सबसे पहले एक शांत वातावरण में योग मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अपने दिमाग को तनाव रहित रखने की कोशिश करें।
2. अपने सभी शारीरिक अंगों को ढीला छोड़ दें और हथेलियों को आसमान की तरफ रखें।
3. अब आराम से लंबी और गहरी सांस लें और छोड़ें। इस आसन के दौरान सांस आराम से लें।
4. इसके बाद सामान्य सांस लेते हुए अपना ध्यान दाहिने पैर के पंजे पर केंद्रित करें और कुछ सेकंज तक वहीं रखें। अगर ऐसा करते समय आपको मन को शांत रखने में कठिनाई आ रही है या तरह-तरह के विचार आ रहे हैं, तो आने दें लेकिन जितना हो सके। अपने ध्यान को पंजे पर केंद्रित रखने की कोशिश करें।
5. इसके बाद अपना ध्यान दाहिने पंजे से हटाकर दाहिने घुटने, फिर दाहिनी जांघ और उसके बाद दाहिने कूल्हे पर लाना है। ध्यान लगाते हुए आपको सटीक स्थान पर होने वाली संवेदनाओं को महसूस करना है। इसी क्रम में आप अपने पूरे दाहिने पैर के प्रति सचेत हो जाएंगे।
6. इसके बाद यही प्रक्रिया बाएं पैर के साथ भी दोहराएं।
7. इस आसन को करते समय आपको अपना ध्यान शरीर के सभी भागों जैसे- हाथ, कंधे, नाभि, गला, कमर और सिर पर केंद्रित करें और उनमें होने वाली संवेदनाओं को महसूस करें।
8. इस पूरी योगासन को करने के बाद गहरी सांसे लें और कुछ देर इसी स्थिति में लेटे रहें।
9. उठने के बाद अपने स्थान पर ही बैठे और धीरे-धीरे आंखें खोलें।
Image Credit- Yoga instantly
सावधानियां
1. आपको योगनिद्रा करने से पहले जमीन पर कोई मैट या कपड़ा जरूर बिछा लेना चाहिए क्योंकि अभ्यास के दौरान आपके शरीर का तापमान गिरता है, तो आपको ठंड लग सकती है।
2. अगर आप इस योग के दौरान से जाते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप इसे जागने के बाद फिर धीर-धीरे शुरू कर सकते हैं।
3. अपना ध्यान शरीर के हर हिस्से तक ले जाने की कोशिश करें।
4. योग निद्रा के अभ्यास से पहले पेट हल्का रखना चाहिए।
5. योगासन के दौरान ढीले कपड़े पहनने की कोशिश करें।
Main Image Credit- Himalyana yoga association