Expert

रोजाना वीरभद्रासन 2 करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

Virabhadrasana Benefits in Hindi: रोजाना वीरभद्रासन करने से मसल्स मजबूत बनती हैं। इससे आपकी सेहत बेहतर रहेगी। जानें, इसके फायदे और तरीका

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: May 01, 2023 10:45 IST
रोजाना वीरभद्रासन 2 करने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसे करने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Virabhadrasana Benefits in Hindi: स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए योग का नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी होता है। जो लोग रोजाना योगाभ्यास करते हैं, वे योग न करने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ महसूस करते हैं। ऐसे लोगों की इम्यूनिटी मजबूत रहती है। साथ ही, मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव होता है। इसलिए आपको भी फिट और हेल्दी रहने के लिए योगा जरूर करना चाहिए। वैसे तो आप किसी भी योगासन का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन अगर आप ईजी योगासन की तलाश में हैं, तो वीरभद्रासन 2 करना बेहतर विकल्प हो सकता है। 

वीरभ्रदासन 2 को अंग्रेजी में वॉरियर पोज 2 के नाम से जाना जाता है। इस आसन को करने से शरीर में ताकत, एनर्जी और बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। शरीर को मजबूत बनाने और फिटेनस गोल पाने के लिए इस आसन की रेगुलर प्रैक्टिस की जा सकती है। इससे आपको कई लाभ मिलेंगे। तो आइए, इस लेख में हठयोग एक्सपर्ट, प्रियंका सिंह से जानते हैं वीरभद्रासन 2 करने के फायदे और तरीका-

वीरभद्रासन 2 करने के फायदे- Benefits of Virabhadrasana 2 in Hindi

1. पीठ दर्द से छुटकारा

रोजाना वीरभद्रासन करने से पीठ दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए अगर आपको पीठ या कमर में दर्द रहता है, तो इस आसन की रेगुलर प्रैक्टिस करें। वीरभद्रासन 2 करने से शरीर मजबूत बनता है। यह पीठ और कमर की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है। इससे मसल्स मजबूत बनती हैं और दर्द में आराम मिलता है।

virabhadrasana benefits 

2. हिप्स मसल्स गेन करे

वीरभद्रासन करने से आपके हिप्स साइज में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस आसन को करने से हिप्स को बढ़ा करने में मदद मिल सकती है। वीरभद्रासन 2 करने से जांघों और नितंबों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इससे हिप्स मसल्स को गेन करने में मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें- Virabhadrasana 1, 2 & 3: वीरभद्रासन 1, 2 और 3 में क्या है अंतर? जानें इन तीनों को करने की विधि और फायदे

3. ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए

जब शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से नहीं हो पाता है, तो कई दिक्कते होने लगती हैं। अगर आपको भी रक्त परिसंचरण से जुड़ी समस्या है, तो आप रोजाना वीरभद्रासन 2 का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसका असर आपकी सेहत और त्वचा, दोनों पर देखने को मिलता है। 

4. पेट के अंगों की मसाज करे

वीरभद्रासन 2 करने से पेट से जुड़े रोग दूर हो सकते हैं। इस आसन को करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे गैस, अपच और कब्ज से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, वीरभद्रासन करने से आंतों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। यह मेटाबॉलिज्म में सुधार और वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। 

5. भीतरी अंगों को मजबूत बनाए

वीरभद्रासन करने से भीतरी अंग भी मजबूत बनते हैं। इस आसन को करने से लिवर, आंत, पेट और पैंक्रियास मजबूत बनते हैं। अगर आप रोजाना वीरभद्रासन की प्रैक्टिस करेंगे, तो ये अंग दुरुस्त बने रहेंगे और आपका गंभीर बीमारियों से बचाव होगा।

इसे भी पढ़ें- शरीर में दर्द होने पर रोज करें ये 3 योगासन, मिलेगी राहत

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Singh (@ps_yogasana)

वीरभद्रासन करने का तरीका- Virabhadrasana Karne ka Tarika

  • वीरभद्रासन करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों पैरों को फैलाएं। पैरों के बीच 2-3 फीट की दूरी रखें। 
  • दोनों हाथों को कंधे के समानांतर रखें।
  • अब दाएं पैर को 90 डिग्री के कोण पर घुमाएं। यानी घुटने से मोड़ते हुए तलवे के जमीन पर रखें। 
  • बाएं पैर को 45 डिग्री तक घुमाएं। इसमें पैर को पीछे की तरफ लेकर जाना है।
  • सिर को दाएं पैर और हाथ की तरफ रखें। फिर सामने की तरफ देखें।
  • अब इस अवस्था में 50-60 सेकेंड्स कुछ देर रुकें।
  • फिर पहली वाली स्थिति में आ जाएं।
  • आप इस योगासन को 3-5 बार कर सकते हैं। 

आप भी रोजाना वीरभद्रासन 2 की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। लेकिन अगर रीढ़ की हड्डी की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या फिर गठिया रोग है, तो योगा एक्सपर्ट की राय पर ही इस आसन को करना चाहिए।

Disclaimer