कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो पिएं अनानास और खीरे का जूस, आसानी से साफ होगा पेट

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप पाइनएप्पल और खीरे का जूस पी सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे
  • SHARE
  • FOLLOW
कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो पिएं अनानास और खीरे का जूस, आसानी से साफ होगा पेट

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप पाइनएप्पल और खीरे का जूस पी सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे शारिरिक कार्यों में कमी की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इसके अलावा, आहार का भी आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ता है। आज के दौर में खानपान की अनयमितता के कारण लोगों को कब्ज की समस्या होने लगी है। यह समस्या हर उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है। इसमें लोगों को मल त्याग करते समय परेशानी होती है और पेट संबंधी समस्याएं होने लगती है। कब्ज की वजह से पेट में दर्द, गैस, अपच और भूख न लगने की समस्या होने लगती है। पेट साफ न होने पर आपको पूरा दिन बैचेनी हो सकती है। साथ ही, आपका किसी भी चीज में मन ही नहीं लगता है। लेकिन, डाइट में बदलाव कर आप कब्ज की समस्या को आसानी से दूर कर सकते हैं। डायटीशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि पाइन एप्पल और खीरे के जूस से आप कब्ज की समस्या को कैसे दूर कर सकते हैं। साथ ही इसके फायदों को भी आगे विस्तार से बताया। 

कब्ज में अनानास और खीरे का जूस पीने के फायदे । Benefits Of Pineapple And Cucumber Juice For Constipation In Hindi

फाइबर से भरपूर 

पाइनएप्पल और खीरा दोनों ही डाइट्री फाइबर के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। फाइबर पेट के अंदर के मल को जोड़कर नरम करता है, जिससे मल पेट से बाहर आने में परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा खीरे में मौजूद पानी मल को सोफ्ट करने का काम करता है। इससे कब्ज की समस्या में आराम मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : आम ही नहीं इसकी गुठली भी होती है बेहद फायदेमंद, कई रोगों को करती है दूर

juice for constipation

पाचन क्रिया को करें बहेतर

अनानास में ब्रोमेलैन होता है, जो पाचन गुणों के लिए जाना जाता है। ब्रोमेलैन प्रोटीन को ब्रेक डाउन करने और पाचनक्रिया को आपको बेहतर करता है। खीरे में एरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को पचाने में सहायक होता। इसके अलावा ब्रोमेलैन और एरेप्सिन कब्ज को कम करने में भी सहायक होते हैं। साथ ही, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फंक्शन को सुधारता है।

हाइड्रेट रखने में सहायक

डिहाइड्रेशन कब्ज की समस्या का एक कारण माना जाता है। अनानास और खीरे के जूस को पीने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। हाइड्रेशन से मल सोफ्ट बनाता है और सुबह पेट साफ होने में आसानी होती है। इसके अलावा, अनानस में पोटेशियम होता है। पोटेशियम इलेक्ट्रोलाइट्स को बढ़ावा देते हैं। जिससे मांसपेशियों का कॉन्ट्रेकशन बेहतर होता है।

लेक्सेटिव गुण

पाइलएप्पल और खीरे में जूस मे नेचुरल लेक्सेटिव गुण होते हैं। लेक्सेटिव गुण के कारण मल आसानी से आपकी आंतों से घुमकर बाहर आता है। लेक्सेटिव गुण आंतों को चिकना बनाते हैं। जिससे आपका पेट आसानी से साफ होती है। 

एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर

पाइनएप्पल और खीरे में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहत कर आपको सेहतमंद बनाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से शरीर को होने वाले डैमेज से बचाते हैं। साथ ही, पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं, जिससे पेट साफ होने की प्रक्रिया सही तरीके से होती है और आपको कब्ज से मुक्ति मिलती है। 

पाइनएप्पल और खीरे के जूस को आप मिक्स करके पी सकते हैं। इसके अलावा, आप इन जूस को अलग-अलग भी पी सकते हैं। इन जूस को पीने से कब्ज दूर होती है और सेहत बेहतर होती है। 

 

Read Next

गर्मी में त्‍वचा को हेल्‍दी और कूल रखते हैं ये 5 स्‍क‍िन फ्रेंडली फैब्र‍िक्स, जानें फायदे

Disclaimer