Expert

गर्मियों में ट्राई करें स्वादिष्ट आम की लस्सी, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

गर्मी के दिनों में आपने आम से बनी स्मूदी तो खूब खाई होगी। क्या कभी आपने आम की लस्सी पी है? नहीं, तो जानें इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे।

Meera Tagore
Written by: Meera TagoreUpdated at: Apr 19, 2023 15:05 IST
गर्मियों में ट्राई करें स्वादिष्ट आम की लस्सी, सेहत को भी मिलेंगे कई फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Benefits Of Mango Lassi In Hindi: गर्मी में आम हर कोई बहुत चाव से खाना पसंद करता है। कोई आम को टुकड़ों में काटता है और उसको एंज्वॉय करता है। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो आम का अचार, आम की चटनी, आम का पना और आम की विभिन्न तरह की रेसिपी आजमाता है। लेकिन क्या कभी आपने आम की लस्सी पी है? आम की लस्सी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसमें मौजूद कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इस लेख में डाइट एन क्योर क्लीनिक की डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानें, आम की लस्सी बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में।

Benefits Of Mango Lassi In Hind

आम की लस्सी की रेसिपी

आम की लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए चार टुकड़ों में कटा हुआ एक मीडियम साइज का आम, एक बड़ा कप दही, आधा कप दूध और दो चम्मच इलायची पाउडर। आप चाहें, तो आम लस्सी में 4 से 5 धागे केसर के भी मिला सकते हैं। अगर आप केसर मिलाना चाहते हैं, तो दो चम्मच दूध में केसर के धागों के पहले से ही भिगा लें। अब, जितनी सामग्री है, सबको ब्लेंडर में डालकर ग्राइंड कर लें और गिलास में सर्व करें। उपर से भीगे हुए केसर मिक्स कर लें। आखिर में बर्फ के कुछ टुकड़ें इसमें मिला लें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

आम की लस्सी पीने के फायदे

आम की लस्सी पीने के कई तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, जैसे-

  • चूंकि, आम से बनी लस्सी में डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है, इसलिए यह विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम की लस्सी में विटामिन ए, विटामिन सी और कैल्शियम पाया जाता है। इन सभी पोषक तत्वों की मदद से वजन नियंत्रण में रहता है और इम्युनिटी भी बढ़ती है। साथ ही, ओवर ऑल स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
  • आम की लस्सी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो कि स्ट्रेस और टॉक्सिंस की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करती है। 
  • आम की लस्सी में दही का इस्तेमाल होता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो कि पेट को साफ रखने में मदद करते हैं।
  • आमतौर पर आम की लस्सी बनाने के लिए आम के गूदे यानी पल्प दही, चीनी और पानी का इस्तेमाल किया जाता है। आम की लस्सी कैल्शियम और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसके अलावा, इसमें हेल्दी फैट, कार्बोहाइड्रेट और कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो कि इसे हेल्दी डेजर्ट में शामिल करने के लिए काफी हैं।
  • आम की लस्सी में विटामिन ए, विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फास्फोरस भी होता है। इस ड्रिंक की मदद से आप पूरा दिन एनर्जेटिक बने रह सकते हैं।

आम की लस्सी के नुकसान

यह सच है कि आम की लस्सी में कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मौजूद है, इसके बावजूद आम की लस्सी रोजाना पीने से स्वास्थ्य को नुकसान भी हो सकते हैं, जैसे-

  • रोजाना आम की लस्सी पीने से पाचन तंत्र खराब हो सकता है, जिससे आपको पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आप रोजाना आम की लस्सी पीते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। अगर आपको पहले से ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आम की लस्सी कभी-कभार ही पिएं। दरअसल, लस्सी में फैटी एसिड होता है, जो कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। 
  • आम की लस्सी में पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है, जो कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स पैदा कर सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि मैंगो लस्सी यानी आम की लस्सी पीने से आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसके बावजूद इससे होने वाले संभावित स्वास्थ्य नुकसानों के बारे में जान लेना जरूरी है। इसके साथ ही, अगर आपको डायबिटीज, किडनी की समस्या या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, तो बेहतर होगा कि आम लस्सी को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क कर लें। इसके अलावा, अगर आपको पीसीओडी जैसी गंभीर बीमारी है, तो आम की लस्सी सिमित मात्रा में ही लेनी चाहिए।

image credit: freepik

 
Disclaimer