Fruit Salad Benefits: गर्मियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में शरीर, जल्दी थक जाता है। धूप और गर्मी के कारण, कुछ खाने का मन नहीं करता। शरीर में कमजोरी महसूस होती है। गर्मी बढ़ने का बुरा असर, पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। इस मौसम में पोषक तत्वों का सेवन न करने से, इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता घट जाने से, शरीर मौसमी बीमारियां और संक्रमण की चपेट में आसानी से आ जाता है। ऐसे में शरीर को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए, फ्रूट सलाद का सेवन करना चाहिए। फ्रूट सलाद का सेवन करने से, शरीर को मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से, शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। जो लोग, गर्मी के मौसम में, हेल्दी रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए फ्रूट सलाद बनाना एक अच्छा विकल्प है। फ्रूट सलाद झटपट तैयार हो जाता है। जानिए ऐसे 3 आसान फ्रूट सलाद को बनाने का तरीका और फ्रूट सलाद खाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने तबाता फिटनेस की प्रबंधक, न्यूट्रिशनिस्ट और फिटनेस एक्सपर्ट पायल अस्थाना से बात की।
गर्मी के मौसम में फ्रूट सलाद खाने के फायदे- Fruit Salad Benefits
- गर्मी के मौसम में, फ्रूट सलाद खाएंगे, तो शरीर हाइड्रेट रहेगा और पेट भरा रहेगा।
- वेट लॉस और पाचन से संबंधित शिकायतों को दूर करने के लिए फ्रूट सलाद का सेवन फायदेमंद होता है।
- फ्रूट सलाद में तरबूज को शामिल करेंगे, तो शरीर को विटामिन-ए और विटामिन-सी के गुण मिलेंगे।
- कीवी और लीची खाने से, शरीर को एंटीऑक्सीडेंट्स, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन-सी आदि गुण मिलते हैं।
- फलों का राजा कहलाए जाने वाले आम को फ्रूट सलाद में शामिल करने से, शरीर को विटामिन-ए, ई, के, बी6, बी5, सी आदि के गुण मिलेंगे। आम में, पोटैशियम और मैंगनीज भी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में थकान महसूस नहीं होती।
- अंगूर, स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का सेवन करने से, शरीर को विटामिन-सी, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन और थायमिन जैसे पोषक तत्वों के फायदे मिलते हैं।
1. मिक्स फ्रूट सलाद खाएं- Mix Fruit Salad
गर्मी के मौसम में, मिक्स फ्रूट सलाद खाएं। सलाद बनाने के लिए, सभी मौसमी फलों को काटकर बाउल में डाल लें। फ्रूट सलाद बनाने के लिए, अनानास, कीवी, पपीता, आम, लीची, आलूबुखारा, अंगूर, स्ट्रॉबेरी आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें संतरे का रस, पुदीना, सिरका आदि डालकर गार्निश करें। मिक्स फ्रूट सलाद से भरे बाउल में करीब, 100 से 150 कैलोरीज हो सकती हैं।
2. तरबूज सलाद का सेवन करें- Watermelon Salad
गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए, तरबूज सलाद का सेवन करें। तरबूज में करीब 92 प्रतिशत पानी होता है। शरीर और त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए, ऐसी चीजों का सेवन करें, जो खाने में हल्का और फाइबर से भरपूर हो। तरबूज का सलाद बनाने के लिए, तरबूज के छोटे टुकड़े काट लें। इसमें स्ट्रॉबेरी मिलाएं। इसके साथ पुदीना और नींबू का रस मिलाएं। सलाद तैयार है, सुबह या शाम के समय इस सलाद का सेवन कर सकते हैं।
3. आम, केला, पपीता से सलाद बनाएं- Mango, Banana and Papaya Salad
- एक बाउल में बादाम, चिया सीड्स के साथ आम, केला, पपीता मिलाएं।
- इस मिश्रण में, नींबू का रस मिलाएं।
- चटपटे स्वाद के लिए, अनार के दाने भी मिला सकते हैं।
- पुदीने की कुछ पत्तियों से सलाद को गार्निश करें।
इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए ट्राई करें ये 5 सलाद, कुछ ही दिनों में पिघलेगी चर्बी
फ्रूट सलाद बनाने के लिए इन टिप्स को आजमाएंं
- सलाद की ड्रेसिंग के लिए सिरका, पुदीना, शहद, नींबू का रस, खसखस, काला नमक, संतरे का रस, चिया सीड्स आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सलाद बनाने के लिए, केला और सेब का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सलाद का सेवन जल्द से जल्द कर लें। ज्यादा नरम होने पर इन फलों का स्वाद और रंग बदल जाता है।
- फलों में प्राकृतिक मिठास होती है। सलाद में चीनी का इस्तेमाल न करें।
गर्मियों में फ्रू्ट सलाद का सेवन करने से, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी दूर होगी। उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version