डायबिटीज में गुणकारी है लहसुन

मधुमेह को रोकने के लिए लहसुन का नियमित सेवन काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने के साथ ही हृदय को भी सेहतमंद रखता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डायबिटीज में गुणकारी है लहसुन

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को ग्लूकोज बनाने व प्रयोग करने में असमर्थ कर देती है। अगर आप टाइप वन व टाइप टू डायबिटीज से ग्रस्त हैं तो यह संकेत करता है कि आपके रक्त में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा है। लहसुन काफी समय से डायबिटीज के इलाज में उपयोगी रहा है।

लहसुन का वैज्ञानिक नाम एलियम सैटीवुमएल है। लहसुन में एलियम नामक एंटीबायोटीक होता है। लहसुन का इस्तेमाल काफी समय से छोटे-छोटे रोगों के लिए किया जाता रहा है, लेकिन अब डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए इसका प्रयोग किया जाने लगा है। लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि चिकित्सक अक्सर डाइट में लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं। आइए जानें डायबिटीज में लहसुन खाने के फायदों के बारे में

diabetes care in hindi

ब्लड शुगर कंट्रोल करे    

डायबिटीज में लहसुन के नियमित सेवन से ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। लहसुन उन हार्मोन्स का निर्माण करता है जो शरीर में शुगर को निंयत्रिंत करता है।

हृदय की सेहत बनाएं

डायबिटीज रोगियों में हृदय की सेहत को लेकर काफी सावधान रहना चाहिए। डायबिटीज में हृदय संबंधी रोग होने से उसकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रुप से लहसुन का सेवन करें। इससे न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है ‌बल्कि आपका दिल भी हमेशा फिट रहता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कोलेस्ट्राल के स्तर को बढ़ाते हैं।

उच्च रक्तचाप में फायदेमंद  

डायबिटीज में हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रोगी के लिए काफी घातक होती है। प्रतिदिन कम से कम लहसुन के दो जवे जरूर खाने चाहिए। लहसुन में पाया जाने वाला सल्फाइड्स रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। ये सल्फाइड्स लहसुन को पकाने के दौरान भी नष्ट नहीं होते हैं। यानी सब्जी, दाल में जब आप लहसुन का छौंक लगाती हैं, तब भी उसका ये गुण नष्ट नहीं होता।

garlic in diabetes in hindi

कोलेस्ट्राल घटाए

कोलेस्ट्रोल की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए लहसुन का नियमित सेवन अमृत साबित हो सकता है। शरीर में कोलेस्ट्राल का स्तर बढ़ जाने से इसकी सीधा असर डायबिटीज पर होता है। रोगियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे हृदय रोग, मोटापा व अन्य समसयाएं। वैज्ञानिकों ने भी इस तथ्य की पुष्टि की है कि लगातार चार हफ्ते तक लहसुन खाने से कोलेस्ट्रोल का स्तर 12 प्रतिशत तक या उससे भी कम हो सकता है।


ब्लड क्लॉटिंग

लहसुन का सेवन से हृदय में ब्लड क्लाटिंग की समस्या नहीं होती है। कई बार रक्त के थक्के जमने के कारण शरीर में रक्त का संचार रुक जाता है। यह स्थिति मरीज के लिए काफी खतरनाक साबित होती है। लहसुन के सेवन से रक्त पतला होता है साथ ही इसका प्रवाह भी ठीक से होता है।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते हैं।

Image Source : Getty

Read More Articles On Diabetes In Hindi

Read Next

क्‍या है डायबिटीक हाइपोग्‍लाइसीमिया

Disclaimer