दही और चीनी को किसी भी शुभ काम के दौरान या बाहर जाते समय खाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही और चीनी के सेवन से आपके सारे काम अच्छे से होते हैं। आपको याद होगा कि जब आप परीक्षा देने या किसी भी अच्छे काम के लिए बाहर जाते थे, तो आपकी दादी या मां आपको दही और चीनी जरूर खिलाती थी ताकि आपका दिन शुभ हो। लेकिन, क्या आपको पता है कि दही और चीनी खाना केवल शुभ ही नहीं होता है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ है। हालांकि आप सफेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्राउन शुगर सफेद चीनी की तुलना में अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आप दिनभर शीतलता का अनुभव करते हैं और यह पेट के लिए सबसे अच्छे आहार में माना जाता है। दही और ब्राउन शुगर के सेवन से स्किन भी हेल्दी रहती है। दरअसल दही में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, फोलेट (एचपीएलसी), नियासिन, राइबोफ्लेविन, थायमिन (विटामिन बी1), विटामिन बी-12 (कोबालिन), विटामिन पाइरिडोक्सिन (हाइड्रोक्लोराइड), कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं। वहीं ब्राउन शुगर में लो कैलोरी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, फॉस्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन बी भी पाए जाते हैं। आइए इसके फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दही और ब्राउन शुगर मिलाकर खाने के फायदे
1. पेट के लिए फायदेमंद
दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। सुबह के समय दही खाना हमारी आंत के लिए बहुत उपयोगी होता है। इससे गुड़ बैक्टीरिया शरीर में बढ़ते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह पेट की समस्याओं जैसे एसिडिटी और अपच में भी काफी लाभदायक हो सकता है।
Image Credit- Freepik
2. यूटीआई के दौरान जलन से छुटकारा
महिलाओं में यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन की समस्या आम होती है। इस दौरान मूत्राशय और मूत्रमार्ग में बहुत जलन होती है। इस जलन से राहत पाने के लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं। एक कटोरी दही और ब्राउन शुगर का सेवन आपको दिनभर तरोताजा रखता है। दही में मौजूद विटामिन ए, ई, सी, बी-2, बी-12 और कैरोटेनॉयड्स जैसे बहुत से आवश्यक तत्व होते हैं जो आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। साथ ही अगर आप कम पानी पीते हैं, तो आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि यह शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखता है।
3. पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद
क्या आपको पता है कि आपके पाचन तंत्र के लिए दूध से बेहतर दही होता है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और साथ ही दही और ब्राउन शुगर में मौजूद प्रोटीन का पाचन करना आसान होता है और लो कैलोरी आपके वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है। यह खाने को जल्दी पचाने में भी मदद करता है।
इसे भी पढे़ं- क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार
4. दिनभर बनाए रखें ऊर्जावान
शरीर को पूरा दिन काम करने के लिए भरपूर मात्रा में एनर्जी की जरूरत होती है। दही और ब्राउन शुगर साथ मिलाकर खाने से आपको पूरे दिन काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज की जरूरत होती है। यह आपको काम करने की क्षमता प्रदान करता है और मूड को रिफ्रेश करने में मदद करता है। आप इसे दोपहर के खाने के साथ भी खा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
5. स्किन के लिए फायदेमंद
दही और ब्राउन शुगर में कई तरह के विटामिन्स और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह आपको कई तरह के पिंपल्स और एक्ने से भी बचा सकते हैं। दही और ब्राउन शुगर के सेवन से स्किन ग्लोइंग नजर आती है।
इन तरीकों से करें दही और ब्राउन शुगर का सेवन
1. आप चाहे तो सुबह के नाश्ते में दही के साथ ब्राउन शुगर मिलाकर खा सकते हैं। हालांकि आपको इस बाता का ध्यान रखना चाहिए कि बहुत अधिक दही का सेवन न करें। इससे नुकसान हो सकता है।
2. इसके अलावा आप दोपहर के समय भी बिना ब्राउन शुगर मिलाए केवल दही का सेवन कर सकते हैं।
3. आप दही और ब्राउन शुगर का इस्तेमाल स्मूदी या कोई डिश बनाने में भी कर सकते हैं।
4. अगर आपको दही के सेवन से किसी परेशानी का अनुभव हो, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।
Main Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version