काम की व्यस्तता के चलते अधिकतर व्यक्ति खानेपान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। खाने की अनियमित आदतें और जंक फूड का सेवन आपको मोटापा का शिकार बना सकता है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों में आई कमी भी व्यक्ति के वजन को बढ़ाने में मुख्य भूमिका निभाता है। यही कारण है कि आज देश में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के रोगियों में तेजी से इजाफा हुआ है। लेकिन, यदि आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान दें तो डायबिटीज के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया ज सकता है। इस लेख में वेव क्योर सेंटर के नैचुरोपैथी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस के पाठक से जानते हैं कि छुई मुई के पौधे से डायबिटीज को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही, इसका सेवन किस तरह कर सकते हैं।
डायबिटीज को कम करने में फायदेमंद है छुई मुई - Benefits Of Chui Mui To Reduce Diabetes In Hindi
प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेद में कई ऐसे पौधे और जड़ी-बूटियां हैं जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण पौधा है छुई मुई जिसे "लाजवंती" या "टच मी नॉट" के नाम से भी जाना जाता है। छुई मुई पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti inflammatory), और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे विभिन्न बीमारियों के इलाज में प्रभावी बनाते हैं। इसके पत्ते, जड़ और तने का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता है। आगे जानते हैं डायबिटीज में इसके फायदों के बारे में
ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना
छुई मुई के पत्तों का सेवन करने से ब्लड में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कम्पाउंड इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे शुगर का लेवल नॉर्मल बनता है। यह विशेष रूप से टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार
छुई मुई के उपयोग से शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जो कि डायबिटीज को मैनेज (manage diabetes) के लिए महत्वपूर्ण है। इससे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का बेहतर उपयोग कर पाती हैं, जिससे शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
डायबिटिक न्यूरोपैथी से राहत
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर न्यूरोपैथी यानी नसों की कमजोरी की समस्या होती है। छुई मुई के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने और नसों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जिससे डायबिटिक न्यूरोपैथी (Diabetic Neuropathy) से राहत मिलती है।
पाचन तंत्र को सुधार करना
छुई मुई के सेवन से पाचन तंत्र को भी फायदा होता है। यह पौधा पेट की समस्याओं (Digestion Problems) को दूर करने में मदद करता है, जिससे पाचन सही रहता है और शुगर का स्तर संतुलित रहता है।
छुई मुई का उपयोग कैसे करें? - How To Use Chui Mui To Reduce Diabetes in Hindi
- छुई मुई का उपयोग विभिन्न तरीकों से किया जा सकता है। इसे घरेलू उपचार के रूप में उपयोग करने के कुछ सामान्य तरीके आगे बताए गए हैं।
- छुई मुई के पत्तों को उबालक आप इसकी चाय पी सकते हैं।
- छुई मुई के पत्तों को पीसकर उसका रस सुबह के समय पिएं। इससे शुगर कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
- छुई मुई के सूखे पत्तों को पीसकर पाउडर बना लें। इसको सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें।
इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद में डायबिटीज का इलाज कैसे किया जाता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
Chui Mui For Diabetes: छुई मुई का सेवन आप अधिक मात्रा में न करें। डायबिटीज में लाजवंती का सेवन करने से पहले आप आयुर्वेदाचार्य से परामर्श करें। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है और अन्य बीमारियों के जोखिम से बच सकते हैं।