ओरेगेनो एक सुगन्धित जड़ी-बूटी है जिसे सबसे ज्यादा इटालियन फूड में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसे एसेंशियल ऑयल में बदलकर इससे कई सारे स्वास्थ्य लाभ उठाए जा सकते हैं, जिसमें कई सारे एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं। ओरेगेनो तेल एक नेचुरल एंटीबायोटिक और एंटीफंगल एजेंट की तरह काम करता है।
जिसके इस्तेमाल से कई फायदे देखने को मिलते हैं। ओरेगेनो का बोटेनिकल नाम ओरिगनम वल्गारे होता है। इसमें फिनोल, टेरपेन और टेरपेनोइड्स जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कि इसकी खुशबू के लिए जिम्मेदार होते हैं। आइये नजर डालते हैं ओरेगेनो के फायदों पर…
नेचुरल एंटीबायोटिक (Natural antibiotic)
ओरेगेनो तेल में कारवाक्रोल मौजूद होता है। जिससे इस्तेमाल से शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है। स्टैफिलोकोकस ऑरियस बैक्टीरियम संक्रमण के सबसे सामान्य कारणों में से एक है, जिसके परिणामस्वरूप फूड पॉइजनिंग और स्किन इंफेक्शन जैसे रोग होते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई कि ओरेगेनो में ऐसे बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता होती है।
स्यूडोमोनास एरुगिनोसा और ई. कोलाई जैसे बैक्टीरिया जो कि यूरिनरी और रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट इंफेक्शन पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं, ओरेगेनो तेल के इस्तेमाल से ऐसे बैक्टीरिया पनपने की संभावना भी खत्म हो जाती है।
इसे भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा रोज सुबह करती हैं 'तेल से कुल्ला', एक्सपर्ट से जानें सुबह उठकर 5 मिनट ऑयल पुलिंग करने के लाभ
कोलेस्ट्रोल कम करे (May help lower cholesterol)
कई शोधों में खुलासा हुआ है कि ओरेगेनो के तेल के उपयोग से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद कारवाक्रोल, फिनोल और थायमॉल बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करते हैं और दिल की बीमारियों को रोकने में कारगर साबित होते हैं।
शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट (Powerful antioxidant)
यह बेहद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। जो शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसानों से बचाता है। यह फ्री रेडिकल शरीर में कैंसर, दिल की बीमारियों और एजिंग को बढ़ावा देते हैं। यह शरीर में हर जगह मौजूद होते हैं। सिगरेट पीने और प्रदूषण के जरिए भी ये शरीर में बीमारी को जन्म देते हैं। इन्हें काबू में रखने के लिए ओरेगेनो का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित होता है क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
पेट की बीमारियों से दिलाए छुटकारा (May improve gut health)
ओरेगेनो तेल, पेट की सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह डायरिया, पेट दर्द, ब्लोटिंग समेत कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। यह पेट की बीमारी पैदा करने वाले परजीवियों की रोकथाम करता है। यही नहीं ओरेगेनो तेल के सेवन से आंत की बीमारियां भी कम होती हैं। खासकर की आंतों की दीवारों को कमजोर होने से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: बालों को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद है भृृंगराज का तेल, जानें घर पर तैयार करने का तरीका
कैंसर रोकने में सफल (May have cancer-fighting properties)
ओरेगेनो में मौजूद कारवाक्रोल कंपाउंड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से कैंसर सेल्स का विकास रुकता है और फेफड़ों, लिवर और ब्रेस्ट कैंसर की संभावना समाप्त हो जाती है। साथ ही अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो खाने में ओरेगेनो या उसके तेल का उपयोग करें तो आपको फायदा देखने को मिलेगा।
ओरेगेनो तेल का उपयोग करने में सावधानी
ओरेगेनो, मसालों की दुकानों पर आसानी से उपलब्ध होता है। ऑयल भी मार्केट या ऑनलाइन आसानी से खरीदा जा सकता है। अगर आप किसी बीमारी की दवाएं पहले से ले रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी इसका उपयोग ना करने की सलाह दी जाती है।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi