डायबिटीज और ब्लड प्रेशर आज के समय में एक समस्या बन चुकी हैं। लगभग हर दूसरा व्यक्ति इस रोग से परेशान हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव इसकी एक बड़ी वजह है। आज के समय में लोगों को शारीरिक गतिविधियों के लिए समय ही नहीं मिलता, ऐसे में मोटापा तेजी बढ़ने लगा है। इसके कारण लोगों को डायबिटीज की समस्या बेहद ही कम उम्र में होने लगी है। डॉक्टरों की मानें तो डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर हम कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसमें डायबिटीज को भी शामिल किया जा सकता है। डाइटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि डायबिटीज में तुलसी के बीज किस तरह से फायदेमंद होते हैं।
ब्लड शुगर (डायबिटीज) कंट्रोल करते हैं तुलसी के बीज - Basil Seeds Benefits For Blood Sugar In Hindi
फाइबर से भरपूर
तुलसी के बीजों में फाइबर पाया जाता है। इनमें सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फाइबर ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे ग्लूकोज के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी और गिरावट को रोका जा सकता है। तुलसी के बीज का सेवन से डायबिटीज के रोगी को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होना
तुलसी के बीजों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि इनका सेवन करने पर ब्लड शुगर के स्तर पर बेहद ही कम प्रभाव पड़ता है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते और अवशोषित होते हैं, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अपने आहार में तुलसी के बीज शामिल करने से आपके ब्लड शुगर को स्थिर रखने मदद मिल सकती है।
नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
तुलसी के बीज पॉलीफेनोल्स व फ्लेवोनोइड्स सहित कई एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन से लड़ते हैं। इन दोनों की वजह से डायबिटीज में कई तरह की समस्या आ सकती है। शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर आप ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते हैं।
वजन को करें कंट्रोल
डायबिटीज और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए वजन को नियंत्रित करना बेहद आवश्यक होता है। तुलसी के बीज में पाए जाने वाले फाइबर आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। पानी में भिगोने पर तुलीस के बीज फूल जाते हैं और जले जैसा पदार्थ बनाते हैं। इससे आपकी भूख नियंत्रित रहती है। साथ ही, आपका ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।
पाचन करें बेहतर
पाचन डायबिटीज को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तुलसी के बीज में हाई फाइबर होता है, जो आपकी पाचन क्रिया को मजबूत बनाता है।इससे आपको कब्ज नहीं होती है। साथ ही, पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी नहीं होती है।
तुलसी के बीज का सेवन कैसे करें - How To Eat Basil seeds for Diabetes In hindi
तुलसी के बीज की ड्रिंक
एक गिलास पानी में एक बड़ा चम्मच तुलसी के बीज कुछ घंटों या रात भर के लिए भिगो दें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और थोड़ा सा शहद मिलाएं। हाइड्रेटेड रहने और अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन करें।
स्मूदी बूस्टर
पोषण की कमी को पूरा करने के लिए आप किसी भी स्मूदी में तुलसी के बीज को मिला कर सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बीज खाने में परेशानी भी नहीं होगी।
दही के साथ खाएं
आप सुबह नाशते में दही के साथ करीब एक चौथाई चम्मच तुलीस के बीज को सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : सर्दी-जुकाम और खांसी में रामबाण है अर्जुन की छाल, जानें इस्तेमाल का तरीका
तुलसी के बीज का सेवन रोजाना न करें, इससे आपको कुछ अन्य समस्याएं हो सकती है। किसी भी उपाय को सप्ताह में दो से तीन बार तक ही आजमाना चाहिए। यदि, आपको डायबिटीज की समस्या अधिक है तो ऐसे में आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।