Banafsha Benefits in Hindi: बनफशा एक जड़ी-बूटी है। आयुर्वेद में इसका उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। बनफशा तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। साथ ही सर्दी, जुकाम और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों को भी मदद करने में भी मदद कर सकता है। बनफशा को बनफ्शा के नाम से भी जाना जाता है। चलिए रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से विस्तार से जानते हैं बनफशा के फायदों के बारे में (Banafsha Health benefits)-
1. गले की खराश मिटाए
बनफशा का उपयोग गले की खराश को दूर करने के लिए किया जा सकता है। दरअसल, बनफशा श्वसन प्रणाली से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। यह सर्दी-खांसी और जुकाम को भी ठीक कर सकता है। ऐसे में आप बनफशा का सिरप या काढ़ा पी सकते हैं।
2. त्वचा के लिए उपयोगी
बनफशा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। ये सभी गुण त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह एक्जिमा, मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। बनफशा को त्वचा समस्याओं के लिए प्रभावी माना गया है।
इसे भी पढ़ें- क्या अलसी रोज खा सकते हैं? अलसी खाने का सही समय क्या है?
3. पित्त संबंधी समस्याएं ठीक करे
पित्त बढ़ने पर व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आप बनफशा के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। बनफशा शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही शरीर में बढ़े हुए पित्त को भी निकालने में प्रभावी होता है। बनफशा शरीर की गर्मी निकालता है और ठंडक पहुंचाता है।
4. गठिया में उपयोगी
बनफशा में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसलिए इसे गठिया रोगियों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। बनफशा गठिया के दौरान होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आपको गठिया के शुरुआती लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इसका उपयोग किया जा सकता है।
5. अनिद्रा की समस्या दूर करे
आजकल अधिकतर लोग अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में कई बार में नींद की गोलियां तक ले लेते हैं, लेकिन आप चाहें तो बनफशा का उपयोग कर सकते हैं। बनफशा तनाव को कम करता है और नींद लाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप बनफशा के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे थकान, स्ट्रेस और चिंता दूर होती है और नींद अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें- Giloy Benefits for Male: पुरुष जरूर करें गिलोय का सेवन, मिलेंगे ये 4 फायदे
बनफशा के उपयोग-Banafsha Uses in Hindi
- बनफशा के तेल का उपयोग सिर की मालिश करने के लिए किया जा सकता है।
- आप बनफशा का सिरप और काढ़ा भी पी सकते हैं।
- बनफशा के फूलों का उपयोग त्वचा पर किया जा सकता है।
बनफशा कई समस्याओं का इलाज करने में कारगर माना जाता है। लेकिन यह किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं होता है। इसलिए अपनी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करना बहुत जरूरी होता है।