बाजरा एक ऐसा अनाज जो सस्ता जरूर है लेकिन गुणों के मामले में ये गेंहू और चावल से कई गुना आगे है। पहले के लोग बाजरे और रागी जैसे अनाजों का सेवन करते थे। शायद इसलिए जो आज की जनरेशन की तुलना में अधिक स्वस्थ और मजबूत थे। पोषक तत्वों की कमी के चलते व्यक्ति कई रोगों की चपेट में आने लगता है। वजन का न बढ़ना भी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों का अभाव होता है। एक ओर जहां लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अंडरवेट होते हैं। ये न सिर्फ शर्म की वजह बनता है बल्कि कई रोगों को भी निमंत्रण देता है। बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसका अगर सही मात्रा में सेवन किया जाए तो ये व्यक्ति को एक स्वस्थ शरीर प्रदान करता है। अपनी उम्र के हिसाब से कम वजन वाले लोग अगर अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो उनके लिए बाजरे की रोटी का सेवन बहुत फायदेमंद है। आइए जानते हैं कैसे करना है इसका सेवन।
इसे भी पढ़ें : नाश्ते में शामिल करें ये चीज, वजन बढ़ने के साथ बनेगा फिगर
ये है सीक्रेट डिश
अगर आप बाजरे में मौजूद जरूरी तत्वों के बारे में पढ़ेंगे तो शायद थक जाएंगे। क्योंकि इस अनाज में गुणों का ढेर है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें नियमित बाजरे का सेवन करना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे आजकल गर्मियों का सीजन है और ये अनाज बहुत गर्म होता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें और इसके अलावा किसी और गर्म चीज के सेवन से दूर रहे। बाजरे से बनी डिश को बनाने के लिए आपको करीब आधा कटोरी देसी घी, थोड़ी से चीनी और एक बाजरे की रोटी चाहिए। अब रोटी को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़कर उसमें घी और चीनी को अच्छी तरफ मिला लें। आप इन्हें मिक्स कर लड्डू का आकार भी दे सकते हैं। जब ये बन जाए तो इसे 1 ग्लास दूध के साथ लें। आप कुछ ही दिनों में महसूस करेंगे कि आपका वजन बढ़ रहा है।
बहुत फायदेमंद है बाजरा
बाजरे की रोटी को अगर स्वादिष्ट ठंड से बनाया जाए तो शायद ये हर किसी की फेवरेट हो सकती है। जिन लोगों को बाजरे की रोटी अच्छी नहीं लगती है वह इसकी खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं। बाजरे में मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन, फास्फोरस, फाइबर (रेशा), विटामिन—बी और एण्टीआक्सीडेण्ट होते हैं जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। साथ ही बाजरा में कइ्र ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी देता है। आइए जानते हैं बाजरे के अन्य स्वास्थ्य लाभ।
इसे भी पढ़ें : ये 5 हाई कैलोरी फूड्स जो बढ़ाते हैं आपका वजन
- यह आसानी से पच जाता है।
- शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है।
- हार्ट अटैक एवं सिर दर्द से बचाता है।
- इसमें मौजूद नियासिन (विटामिन बी 3) कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है।
- फास्फोरस से ऊर्जा पैदा होता है जो वसा को पाचने और ऊतकों की मरम्मत करता है।
- यह मधुमेह (टाइप 2) के खतरे को कम करता है।
- बाजरे में पाया जाने वाला फाइबर, कैंसर (मुख्यतया स्तन कैंसर) के खतरे को कम करता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Gain In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version