Doctor Verified

सोरायसिस से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगा आराम

Ayurvedic Remedies For Psoriasis: अगर आप सोरायसिस की समस्या से परेशान हैं, तो इन आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकते हैं -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Apr 28, 2023 15:30 IST
सोरायसिस से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगा आराम

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Ayurvedic Remedies For Psoriasis In Hindi: सोरायसिस त्वचा से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। यह एक अनुवांशिक बीमारी है, जो कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा होती है। इसमें त्वचा की ऊपरी परत पर पपड़ी सी बन जाती है और लाल रंग के चक्क्ते उभर आते हैं। आमतौर पर, ये धब्बे मुख्य रूप से कोहनी, घुटने, खोपड़ी और कमर पर दिखाई देते हैं। इस बीमारी में तेज खुजली और जलन भी होती है। साथ ही, कई अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। अधिकतर लोग सोरायसिस के इलाज के लिए एलोपैथी का सहारा लेते हैं। लेकिन इन दवाइयों के साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में आयुर्वेदिक चिकित्स्क डॉ. रितु चड्ढा से जानेंगे सोरायसिस से राहत पाने के आयुर्वेदिक उपाय -

सोरायसिस का आयुर्वेदिक इलाज - Ayurvedic Remedies For Psoriasis In Hindi

नीम का तेल 

सोरायसिस के इलाज में नीम का तेल भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-एलर्जि‍क गुण होते हैं, जो त्वचा संकम्रण और खुजली को ठीक करते हैं। इसे अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाया जाता है, जिससे सूजन और जलन से राहत मिलती है। नीम के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे त्वचा की ड्राइनेस को कम करने में भी मदद मिलेगी।

एलोवेरा 

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-मिक्रोबियल गुण होते हैं, जो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं। एलोवेरा में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे यह खुजली और जलन को दूर करने में प्रभावी होता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप एलोवेरा की पत्तियों से ताजा जेल निकाल लें। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद पानी से धो लें। आप इस प्रक्रिया को दिन में 3 से 4 बार दोहरा सकते हैं।

Psoriasis-Ayurvedic-Remedies

गंधक 

आयुर्वेद में गंधक का इस्तेमाल एक शक्तिशाली औषधि के रूप में किया जाता है। यह कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में सहायक है। आप सोरायसिस के उपचार के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गंधक के पाउडर को दूध के साथ मिला लें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपको जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: प्लेक सोरायसिस है स्किन का गंभीर इंफेक्शन, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

तोरई के पत्ते

तोरई के पत्ते भी सोरायसिस की समस्या को दूर करने में प्रभावी होते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच तोरई के पत्तों का रस लें। इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस पेस्ट को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। दिन में एक से दो बार इस प्रकिया को दोहराएं।

बादाम 

सोरायसिस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप बादाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 10 बादाम लें और उनका पाउडर बना लें। इसे एक गिलास पाने में डालकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठकर पानी से वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से त्वचा की खुजली और जलन से जल्द राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: खुजली, चकत्ते और त्वचा पर सफेद पपड़ी हैं सोरायसिस और एक्जिमा दोनों का लक्षण, फिर दोनों में क्या है अंतर?

सोरायसिस को ठीक करने के लिए आप इन आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ठीक नहीं हो रही है या बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

Disclaimer