महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हार्मोनल बदलाव होते हैं। उन्हीं बदलावों में से एक है पीरियड्स (Menstrual) । हर महीने 5 दिनों तक महिलाओं को ब्लीडिंग होती है। पीरियड्स के समय अधिकतर महिलाएं शारीरिक रूप से काफी ज्यादा कमजोर फील करती हैं। साथ ही महिलाओं को इन दिनों कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। जैसे - पेट में ऐंठन, क्रैम्प, अत्यधिक ब्लीडिंग होना इत्यादि। कुछ महिलाओं को 5 दिन से अधिक इस समस्या से गुजरना पड़ता है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें पीरियड्स के दौरान काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है, तो घबराए नहीं। पीरियड्स के दौरान होने वाली इन समस्याओं को आप अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव करके ठीक (Relief Period Pain With Ayurveda) कर सकते हैं। साथ ही आयुर्वेद में कुछ ऐसे नुस्खे भी बताए गए हैं, जिससे पीरियड्स की समस्याओं से निपात पाया जा सकता है।
1. भुटाकेसी (Corydalis govaniana)
आयुर्वेद में भूटाकेसी का काश महत्व है। यह हिमालय के इलाकों में होता है। भारत के कश्मीर क्षेत्र में भूटाकेसी (Corydalis govaniana) आसानी से मिल सकता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान काफी ज्यादा दर्द होता है, तो भुटाकेसी (Corydalis govaniana) का सेवन करें। पीरियड्स दर्द होने पर 1 कप पानी उबालें। इसमें 1 चम्मच भुटाकेसी (Corydalis govaniana) का पाउडर मिक्स करें। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद मिक्स करें। दिन में दो बार इसका सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से काफी राहत पा सकते हैं।
2. अदरक की चाय (Ginger Tea for Periods Pain)
हर्बल टी का सेवन करने सेस भी पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत (remedies for period pain) पाया जा सकता है। खासतौर पर अदरक से बनी चाय पीरियड्स दर्द से राहत दिलाने में असरकारी हो सकता है। अगर आप चाहें तो अदरक को एक गिलास पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। इससे आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - पीरियड्स में कौन से योग आसन करें और कौन से नहीं, एक्सपर्ट से जानें
3. तिल का तेल (Reduce Periods Cramps with Sesame Oil)
पीरियड्स क्रैम्प्स होने पर तिल के तेल का इस्तेमाल करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हथेली पर तिल का तेल लें। इसे पेट के निचले हिस्से पर लगाकर मालिश करें। बेहतर रिजल्ट के लिए आप तेल को हल्का सा गर्म भी कर सकते हैं। यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
4. एलोवेरा (Relief Period Pain With Aloe Vera)
एलोवेरा एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके इस्तेमाल से आपको कई तरह के लाभ हो सकते हैं। अगर आप पीरियड्स के दर्द, ऐंठन से गुजर रही हैं, तो 1 गिलास पानी में एलोवेरा जूस मिक्स करके रोजाना पिएं। इससे पीरियड्स में होने वाली समस्या कुछ ही समय में ठीक हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें - एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं की एक्सपायरी डेट से जुड़ी जरूरी बातें, जो आपको जाननी चाहिए
5. कचुर (Curcuma zedoaria)
पीरियड्स में होने वाले ऐेठन से आराम दिलाने में कचुर काफी फायदेमंद है। यह एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल दर्द निवारक के रूप में किया जाता है। पीरियड्स से जुड़ी समस्या होने पर 1 से 2 ग्राम कचुर के पाउडर को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिक्स करके पिएं। आप चाहें, तो कचूर का कैप्सूल भी खा सकते हैं। इसके अलावा कचुर की जड़ को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
6. लहसुन और लौंग
लहसुन और लौंग का इस्तेमाल आयुर्वेद के कई नुस्खों में किया जाता है। लहसुन और लौंग का एक साथ इस्तेमाल करने से आप पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। इसके लिए लहसुन की 1 कली लें। इसमें से क्रश करके रस निकालें। इसके बाद इसमें 2 लौंग पीसकर डालें। अब इसका सेवन गर्म पानी के साथ करें। इसस पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं।
पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप आयुर्वेद के इन नुस्खों को आजमा सकते हैं। लेकिन अगर आपको काफी ज्यादा परेशानी हो रही है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर संपर्क करेँ। क्योंकि हमेशा पीरियड्स के दौरान दर्द होना किसी अन्य परेशानी की ओर भी इशारा कर सकता है।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi