आंखों के दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत

Ayurvedic Remedies To Cure Eye Pain: आंखों में दर्द होने की समस्या में कुछ आयुर्वदिक नुस्खों का उपयोग बेहद फायदेमंद होता है। जानें इन आयुर्वेदिक उपायों के बारे में -
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों के दर्द से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक उपायों से मिलेगी राहत


Ayurvedic Remedies To Cure Eye Pain In Hindi: आंखें हमारे शरीर का एक अहम और नाजुक अंग हैं। आंखों पर किसी भी चीज का प्रभाव बहुत जल्दी पड़ता है, इसलिए इनकी विशेष देखभाल की जानी चाहिए। लगातार लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से आंखों में दर्द और जलन की समस्या हो सकती है। आंखों में दर्द होने के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। कई बार आंखों में कुछ चले जाने, अत्यधिक तनाव, एलर्जी, इंफेक्शन, चोट या आंखों से जुड़ी किसी बीमारी की वजह से भी आंखों में दर्द हो सकता है। वैसे तो कभी-कभार होने वाला आंखों का दर्द अपने आप ही ठीक हो जाता है। लेकिन अगर आंखों में लगातार दर्द हो रहा हो, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आंखों में लगातार दर्द होने पर आपको नेत्र चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। इसके साथ ही, आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से आंखों में दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं आंखों के दर्द से छुटकारा पाने के आयुर्वेदिक उपाय -

आंखों के दर्द को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय - Ayurvedic Remedies To Cure Eye Pain

तुलसी

तुलसी को आयुर्वेद में औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। आंखों में दर्द या इंफेक्शन की समस्या में तुलसी का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आंखों में लगातार दर्द हो रहा हो, तो तुलसी के पत्तों को रातभर के लिए साफ पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस पानी से आंखों को धोएं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन की समस्या से राहत मिल सकती है। 

घी 

घी का इस्तेमाल खाने के अलावा कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। आंखों में लगातार दर्द और जलन की शिकायत होने पर आप घी का प्रयोग कर सकते हैं। घी में मौजूद औषधीय गुण आंखों की समस्या के घरेलू उपचार में काम आते हैं। आंखों में दर्द होने पर रूई को ठंडे पानी में भिगोएं और गाय का देसी घी लगाकर आंखों पर रखें। ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन आदि में फायदा मिलता है। 

शहद 

शहद भी आंखों के दर्द और जलन को कम करने में मदद कर सकता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों के संक्रमण को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। आंखों में दर्द या जलन होने पर आंख में एक बूंद शहद डालें। इससे शुरुआत में थोड़ी जलन तो होगी, लेकिन कुछ ही देर में आंखों के दर्द से राहत मिल जाएगी। 

Aankh-Me-Dark-Ke-Ayurvedic-Upay

इसे भी पढ़ें: काम के दौरान आंखों पर पड़ता है जोर? आजमाएं ये आसान उपाय

आंवला 

आंवला कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में आंवला का इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। आंखों में दर्द होने की समस्या में आंवला बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए एक चम्मच आंवला पाउडर को रातभर पानी में भिगोकर रखें। अगली सुबह इस पानी से आंखों को धो लें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आंखों में दर्द और जलन की समस्या कम हो जाएगी। 

गुलाब जल 

आंखों में दर्द या जलन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर लगातार मोबाइल या लैपटॉप पर काम करने की वजह से आपकी आंखों में दर्द हो रहा है, तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुलाब जल आंखों को ठंडक पहुंचाता है और आंखों को साफ भी करता है। इसके लिए गुलाब जल की दो बूंद आंखों में डालें। ऐसा करने से आंखों में दर्द और जलन से राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे ये 10 घरेलू उपाय

आंखों में दर्द होने पर आप इन आयुर्वेदिक नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल करने से पहले किसी डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपकी समस्या कम नहीं हो रही है या बढ़ रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

Read Next

सर्दियों में भी बढ़ सकता है पित्त दोष, जानें इसे कम करने के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version