अपनी स्किन खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए हम कई उपाय करते हैं। साथ ही अच्छी डाइट लेने की कोशिश भी करते हैं। हेल्दी स्किन पाने के लिए हम अपने आहार में एवोकाडो फल को शामिल करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एवोकाडो फल ही नहीं उसके पत्ते भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसकी पत्तियों में विटामिन ई, ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन डी और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, जो स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप स्किन के दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं। साथ ही इससे स्किन में निखार और रूखापन भी दूर होता है। इसे आप कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। एवोकाडो पत्तियों की चाय पीने के भी कई फायदे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपकी त्वचा के लिए एवोकाडो पत्तियां कैसे फायदेमंद है और आप इसका किन तरीकों से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन के लिए एवोकाडो पत्तियों के फायदे
1. त्वचा को बनाए बेदाग
एवोकाडो की पत्तियों की मदद से आपकी स्किन बेदाग और निखरी हुई नजर आ सकती है। एवोकाडो में फैट, विटामिन सी और ई पाए जाते हैं, जिसकी मदद से स्किन को रिपेयर करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिलती है। कई बार खूबसूरत स्किन भी दाग-धब्बों की वजह से आपकी त्वचा दमकती नजर नहीं आती है इसलिए एवोकाडो की पत्तियों की मदद से आप वापस अपनी बेदाग स्किन पा सकते हैं।
कैसे करें उपयोग
एवोकाडो की पत्तियों का फेसपैक बनाने के लिए आप एक चम्मच नारियल तेल, 7-8 एवोकाडो की पत्तियां, एक चम्मच शहद और एक चम्मच पानी को एक बाउल में लेकर फेसपैक बना लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें और 10 मिनट के लिए सुखने दें। उसके बाद चेहरे पर ठंडे पानी से धो लें। आप चेहरे पर अपने अनुसार कोई अच्छा मॉस्चराइजर लगा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
टॉप स्टोरीज़
2. स्किन डैमेज को रोके
कई बार धूल-प्रदूषण के कारण हमारी त्वचा पर कई तरह के निशान और गंदगी की परत बैठ जाती है। ऐसे में आपके कई प्रयास के बाद भी आपकी स्किन खूबसूरत नजर नहीं आती है। ऐसी परिस्थिति में आप एवोकाडो के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और एलर्जी से भी बचा सकती है। विटामिन सी और ई त्वचा को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाते हैं।
कैसे करें उपयोग
त्वचा को डैमेज से बचाने के लिए आप एवोकाडो की कुछ पत्तियां ले लें। फिर उसमें कुछ बूंदे जैतून तेल की मिला लें। इस मिश्रण को हाथ या ब्रश की मदद से अच्छे से चेहरे पर लगा लें। इसे 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें। इसे आप हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एवोकाडो खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे
3. एंटी एजिंग गुण
एवोकाडो की पत्तियों में एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आपकी त्वचा की झु्र्रियों को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही इसकी मदद से आपके चेहरे की मांसपेशियों में खिंचाव बना रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन चेहरे की उम्र को बनाए रखते हैं।
कैसे करें उपयोग
एवोकाडो की पत्तियों को अच्छे से पीस लें और उसमें कुछ मात्रा हल्दी की मिला लें। इस फेसपैक को स्किन पर अच्छे से लगाएं। ध्यान रहे कि आपके हाथ अच्छी तरह से साफ हो। इस फेसपैक को 10 मिनट तक रखकर चेहरे को साफ कर लें। इससे स्किन को कई फायदे होते हैं।
4. रूखी त्वचा में फायदेमंद
एवोकाडो की पत्तियों में बायोटिन पाया जाता है। इस बी कॉम्प्लेक्स विटामिन की मदद से शुष्क त्वचा की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है। यह रूखी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है।
कैसे करें उपयोग
एवोकाडो की कुछ पत्तियों को लेकर उन्हें अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद आप इसमें दो चम्मच दूध और शहद मिलाकर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे शुष्क त्वचा को ठीक करने में मदद मिलती है। इस फेसपैक को आप 5 मिनट बाद साफ कर लें। इसे चेहरे पर हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
5. त्वचा के सम्रग देखभाल
हर किसी को एक ऐसा उत्पाद की जरूरत होती है, जिसकी मदद से आपकी सारी स्किन समस्याएं दूर हो जाए। एवोकाडो की पत्तियां आपके लिए एक ऐसा उपाय है, जिसकी मदद से स्किन को हील करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद ओमेगा-9 और प्लांट स्टेरोल तत्व कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिसकी मदद से त्वचा की रंगत में भी निखार आता है।
कैसे करें उपयोग
इसके लिए आप त्वचा पर एवोकाडो की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे 10 मिनट बाद आप हल्के गुनगुने पानी से धो लें। गुनगुने पानी से स्किन को काफी आराम मिलता है। उसके बाद तौलिए से चेहरे को दबाकर अच्छे से पोंछे। फिर मॉस्चराइजर लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है एवोकाडो के पत्ते, जानें इसके सेवन का तरीका और फायदे
सावधानियां
1. किसी भी फेसपैक को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
2. इसके अलावा अगर आपको एवोकाडो की पत्तियों से एलर्जी हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
3. साथ ही अगर आपको स्किन की कोई खास समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
4. आप एवोकाडो पत्तियों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।