स्किन की कई परेशानियों का कारण होते हैं त्वचा के बड़े होते पोर्स, कारण और बचाव के तरीके

स्किन का अधिक ऑयली होना, डेड सेल्स और जमी हुई गंदगी स्किन की कई परेशानियों का कारण होते हैं और बड़े होते स्किन पोर्स भी इनसे हूी जुड़े हुए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन की कई परेशानियों का कारण होते हैं त्वचा के बड़े होते पोर्स, कारण और बचाव के तरीके

त्वचा से जुड़े कई परेशानियां वैसे तो लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी होती है। पर कुछ अनुवांशिक होते हैं तो कुछ उम्र बढ़ने का असर होता है जो हर किसी के चहर पर एक दिन दिखने लगता है। वहीं एक चीज और है, जो स्किन के मेडिकल कंडीशन से जुड़ा होता है। आपने कभी देखा होगा कि कुछ लोगों की स्किन पर कुछ पोर्स आपको बड़े-बड़े अजीब से दिखते होंगे। कई बार ये चहरे के पिंपल्स के कारण हो जाते हैं, तो वहीं कई बार ये लोगों के डाइट के कारण भी हो जाता है। कई बार त्वचा के पोर्स गंदगी और साफ-सफाई की कमी के कारण भी बड़े हो जाते हैं। वहीं इसका ट्रीटमेंट भी बहुत स्लो होता है। कई लोगों के चहरे पर तो उम्र बढ़ने के साथ ये और बढ़ने लगता है। पर ज्यादातर लोगों को इसके बारे बहुत जानकारी नहीं है कि ये क्यों होता है और इसका आपकी शक्ल पर क्या असर होता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के कारणों के बारे में।

inside_ENLARGEDPORES

क्यों धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं चेहरे के पोर्स?

जब आप अपनी त्वचा के सबसे बड़े दुश्मनों के बारे में सोचते हैं तो चेहरे पर छिद्र जिसे लोग पोर्स करते हैं उसकी बात भी आ जाती है। ये एक वक्त के साथ चेहरे के ऊपर उभरने लगता है और कभी कभफार इसके कारण आपकी त्वचा भी ऑयली होने लगती है। बड़े छिद्र कई कारणों से होते हैं  जिनमें से अधिकांश को बदलना या नियंत्रित करना कठिन होता है। लेकिन जब आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है तो इन बड़े छिद्रों के कारणों को समझना जरूरी हो जाता है। आइए इन्ही कारणों को समझना की कोशिश करते हैं।

इसे भी पढ़ें : सर्दियों की धूप का मजा लेना है तो घर पर बनाएं विंटर स्पेशल नैचुरल सनस्क्रीन, जानें तरीका

ऑयली स्किन होने की वजह से

चेहरे पर तेल के एक्ट्रा कोट के कारण भी धीरे-धीरे ये पोर्स और बड़े होने लगते हैं। दरअसल तैलीय त्वचा बढ़े हुए छिद्रों के अभिशाप हैं। ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि आपके छिद्रों में अतिरिक्त तेल, मृत त्वचा कोशिकाओं और जमी हुई गंदगी का संग्रह उन्हें बड़ा करने लगता है। इसके लिए आपको एक सौम्य क्लीन्ज़र से दिन में दो बार मुंह धोने की जरूरत है। इसके अलवा नियमित रूप से अपने चेहरा धोने को सुनिश्चित करें। इसके अलावा आप जमी हुई और मृत त्वचा को हटाने के लिए ग्लाइकोलिक एसिड का उपयोग भी कर सकते हैं।

ये बायोलॉजिकल भी हो सकता है

अगर आपका फेस शुरू से ऐसा ही है तो इसके पीछे कुछ बायोलॉजिकल कारण भी हो सकते हैं। वहीं तब ये फेस वॉश आदि के इस्तेमाल से भी ठीक नहीं हो सकता है। तो वहीं पुरुषों के स्किन में आमतौर पर महिलाओं की तुलना में बड़े छिद्र होते हैं। लेकिन महिलाओं में गर्भावस्था, यौवन के दौरान और अपने पीरियड्स के दौरान  हार्मोनल उतार-चढ़ाव के कारण भी पोर्स बड़े हो जाते हैं और उन्हें पिंपल्स जैसी परेशानियां होने लगती हैं। वहीं कुछ मेकअप प्रोडक्ट्स छिद्रों की उपस्थिति को और भी बढ़ा सकती हैं। आप इसे एक स्वस्थ आहार और तेल से भरे खाद्य पदार्थों से बचाकर नियंत्रित कर सकते हैं।

आपकी त्वचा परिपक्व हो रही है

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया चेहरे पर लाइनों, झुर्रियों और पिंपल्स की उपस्थिति बढ़ा देती है। ये बिलकुल नेचुरल है। इससे कारण चहरे के छिद्र बड़े दिखाई देने लगते हैं। 30 के बाद से ही कुछ लोगों में ये एंटी-एजिंग की परेशानी बढ़ने लगती है। इसके लिए स्किनकेयर रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करें। वैसे तो उम्र वाली चीजों को ठीक करना आसान नहीं होता है पर फिर भी आप डाइट और योग की मदद लेकर भी इससे बच सकते हैं। इसके साथ आप पानी का खआस ख्याल रखें और जूस आदि का नियमित सेवन भी कर सकते हैं। 

 इसे भी पढ़ें : ज्यादा तनाव लेने से आपकी खूबसूरती भी होती है प्रभावित, त्वचा पर दिखने लगते हैं ये 4 लक्षण

यूवी रेज का असर

यहूी एक कारण है कि हम हमेशा आपको सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। सूरज की हानिकारक किरणों का अत्यधिक और लंबे समय तक संपर्क कोलेजन स्तर और इलास्टिन को कम कर सकता है। इससे आपकी त्वचा का पानी सूख जाता है। यह भी गहरी परतों में त्वचा के पोर्स के बड़े होने का कारण बनता है, जो आपके छिद्रों को बाहर खींचता है और उन्हें बड़ा दिखाई देता है। इसलिए इसके लिए जरूरी है कि आप घर से बाहर निकलते वक्त अपने स्किन को ढक कर निकलें और इसे सनस्क्रीन लगा लें।

Read more articles on Skin-Care in Hindi

Read Next

Female Face Shaving: क्‍या लड़कियों को करवानी चाहिए फेशियल शेविंग? जानें इसके फायदे और नुकसान

Disclaimer