हींग खाने के कई फायदे होते हैं। हींग पेट दर्द से लेकर सिर दर्द में कई तरीके से फायदे होते हैं। कई बार गंभीर पेट दर्द और अपच की दिक्कतों में हींग का तेल फायदेमंद होता है। इसका उपयोग पीरियड्स दर्द और पेट की ऐंठन में भी किया जा सकता है। इसके अलावा स्किन रैशेज और दाद-खुजली की दिक्कत में भी आप हींग तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको चोट लग गई है या सूजन की समस्या है, तो उस स्थिति में भी हींग तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल हींग तेल में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, प्रोटीन और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए इसके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हींग तेल के फायदे
1. एंटीबैक्टीरियल गुण
हींग के तेल में एंटीबेक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से खुजली और जलन की समस्याओं दूर हो सकती है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल आप पैरों में होने वाले दर्द और खुजली की समस्या में भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है। यह हड्डियों की दर्द में भी लगा सकते हैं।
Image Credit- Freepik
2. एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
हींग तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है, जिसकी मदद से कई तरह की सूजन को कम किया जा सकता है। इसे आप त्वचा की सूजन और एलर्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे हड्डियों में सूजन की दिक्कत भी ठीक हो सकती है।
3. एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करे
हींग तेल आपके नर्वस और तनाव को कम करने में मदद कर सकता है। यह आपके सिर दर्द को भी कम कर सकता है। यह आपके लिए एंटीडिप्रेसेंट की तरह काम करता है और नसों को आराम पहुंचाता है। साथ ही ये आपके मूड को भी ठीक कर सकता है। यह माइग्रेन और सिरदर्द में भी सहायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- हींग का लेप लगाने से दूर होती हैं सिर दर्द और बवासीर जैसी ये 5 समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका
4. पीरियड दर्द में कारगर
पीरियड्स में भी हींग तेल का इस्तेमाल आप दर्द ठीक करने के लिए कर सकते हैं। इसे आप पेट या नाभि वाले हिस्से में भी लगा सकते हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले पेट के दर्द और ऐंठन में भी आराम मिल सकता है। इसके अलावा सूजन की दिक्कत भी कम हो सकती है।
Image Credit- Freepik
5. दांत दर्द कम करने में मददगार
दांत दर्द में भी आप हींग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांत के दर्द, मसूड़ों में सूजन, और गले में दर्द की समस्या से निजात मिल सकता है। कई बार दांतों के दर्द के कारण आपको खाने में भी परेशानी हो सकती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी खराब हो सकता है। लेकिन हींग खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहता है।
इन तरीकों से करें इस्तेमाल
1. हींग तेल को आप पेट में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप नाभि में हींग तेल लगा सकते हैं।
2. शरीर में होने वाली खुजली और दाद की समस्या में भी आप स्किन पर लगा सकते हैं।
3. पीरियड्स में आप इस तेल को पेट पर लगा सकते हैं।
4. तनाव में आप सिर में भी हींग तेल लगा सकते हैं।
Main Image Credit- Freepik
Read Next
नाभि पर चंदन लगाने के फायदे: नाभि पर चंदन का तेल और लेप लगाने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version