अक्सर लोग अपनी डाइट में सेब को इसलिए शामिल करते हैं क्योंकि सेब ना केवल त्वचा को जवां रखता है बल्कि शरीर को भी कई समस्याओं से दूर रखने में सहायक है। सेब के अंदर पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर की कई कमियों को पूरा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेब से बना फेस मास्क त्वचा को कई समस्याओं से दूर रख सकता है? जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप घर पर कैसे सेब मास्क (how to make Apple mask) बना सकते हैं। साथ ही जानें कि सेब मास्क त्वचा पर लगाने के क्या क्या फायदे (Apple mask benefits) होते हैं। इसके लिए हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे
त्वचा के लिए सेब (Nutrituonal Value of Apple for healthy skin)
बता दें कि सेब के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण और एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो न केवल त्वचा की सूजन और मुहांसों से बचाव करते हैं। बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबॉयल गुण त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से भी बचाते हैं। ऐसे में त्वचा पर सेब को लगाना बेहद उपयोगी है।
1 - सेब की पूरी और ग्लिसरीन से बना फेस मास्क
- इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपके पास सेब की प्यूरी और ग्लिसरीन होना जरूरी है।
- आप सबसे पहले एक कटोरे में सेब की फ्यूरी को डालें। प्यूरी बनाने के लिए सेब के टुकड़ों को मिक्सी में चलाएं। सेब की प्यूरी तैयार हो जाएगी।
- अब ग्लिसरीन को उस फ्यूरी में मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से मिक्स करने के बाद 3 से 4 मिनट तक रखें और उसके बाद प्रभावित स्थान पर लगाएं।
- तकरीबन 15 से 20 मिनट तक स्थान पर लगे रहने के बाद फ्यूरी को साधारण पानी से धो लें।
फायदे- यह फेस पैक त्वचा को न केवल यूवी किरणों से बचाता है बल्कि चेहरे के दाग धब्बे और चेहरे को तरोताजा रखने में भी बेहद उपयोगी है। इस फेस पैक का उपयोग आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं ऐसा करने से सनबर्न की समस्या दूर होती है।
इसे भी पढ़ें- सेब के छिलके से बनाएं ये 2 खास फेसपैक, दूर होंगे चेहरे के दाग-धब्बे और चेहरे पर आएगा ग्लो
2 - सेब और दूध से बना फेस मास्क
- यह मास्क बनाने के लिए आपके पास कच्चा दूध और हरा सेब होना जरूरी है।
- अब हरे सेब को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें और उसमें कच्चा दूध मिलाएं।
- बने मिश्रण को अच्छे से चलाएं और कुछ देर मिश्रण को ऐसे ही रख दें।
- थोड़ी देर बाद मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं और आप इस मिश्रण का प्रयोग गद्रन और कोहनी में भी कर सकते हैं।
- तकरीबन 20 से 25 मिनट बाद जब मिश्रण सूख जाए तो चेहरे को सादे पानी से धो लें।
फायदे - इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे खत्म होते हैं और त्वचा खिली खिली नजर आती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह फेस मास्क हफ्ते में एक बार लगाया जाता है। फिर भी परिणाम बेहद जल्दी नजर आते हैं। अगर आप आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों के नीचे के काले निशानों को दूर करता है। साथ ही आंखों के नीचे आई सूजन से भी राहत पहुंचाता है।
इसे भी पढ़ें- Apple for Skin: सर्दियों में भी ग्लोइंग और फ्लॉलेस त्वचा पाना है, तो इन 5 तरीकों से करें सेब का इस्तेमाल
त्वचा पर सेब लगाने के फायदे
- अगर आप चेहरे की झुर्रियां और बढ़ती उम्र से परेशान हैं तो सेब के अंदर पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।
- चेहरे पर सूजन, सनबर्न और हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या को दूर करने में भी सेब बेहद उपयोगी है। सेब के अंदर विटामिन सी पाया जाता है जो त्वचा को इन सब समस्याओं से दूर रखता है।
- अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं तो सेब के अंदर पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट औरर विटामिन सी आपकी इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
सेब के अन्य फायदे
अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग आंखों के नीचे डार्क सर्कल और सूजन से परेशान रहते हैं। ऐसे में यह लोग आंखों के टुकड़ों को गोल-गोल कांटे और प्रभावित स्थान पर रखें। तकरीबन आधे घंटे के बाद स्लाइस को हटाएं और आंखों को ठंडे पानी से धोएं। इसके अलावा दूसरा तरीका ये हैं कि सेब के कुछ टुकड़ों को उबालें। अब टुकड़ों को अच्छे से मैश करें और ठंडा करने के बाद आंखों पर लगाएं। ऐसा करने से भी आंखों की समस्या से राहत मिलती है। ध्यान रहे कि इस मिश्रण को आंखों में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। डायरेक्ट इन मास्क का उपयोग आंखों पर ना करें वलना ऐसा करने से गलत प्रभाव भी हो सकता है। और अगर जलन महसूस हो तो इस मास्क का उपयोग न करें।
नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि त्वचा पर सेब का फेस मास्क लगाने से त्वचा की कई समस्या दूर हो सकती है। लेकिन अगर आपको मास्क को लगाने पर किसी भी प्रकार की एलर्जी नजर आए तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें। इसके अलावा सेब का सेवन करने के दौरान भी कुछ एलर्जी जैसे लक्षण नजर आएं तो उसका सेवन बंद करें अगर आप त्वचा की किसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हैं तब भी सेब मास्क लगाने से पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह लें। अगर आप हेल्दी त्वचा पाने के लिए हरे सेब को अपनी डाइट में जोड़ रहे हैं तो एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। गर्मियों में इस मास्क को लगाने से त्वता को अनेक फायदे होते हैं लेकिन हफ्ते में इन मास्क का इस्तेमाल केवल दे या तीन बार करें। वरना इसके नकारात्मक पर्भाव भी नजर आ सकते हैं।
ये लेख हमने श्री राम सिंह हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट नई दिल्ली के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट और डायरेक्टर ऑफ स्किन लेजर सेंटर नोएडा डॉक्टर टी.ए राणा (Consultant Dermatologist Dr. T.A.Rana) द्वारा दिए गए इनपुट्स पर बनाया गया है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version