शौच के दौरान खून आने की बात सुनते ही लोगों के मन में बवासीर के होने का डर सताने लगता है और बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसके बार में कोई भी खुलकर बात नहीं करता। बवासीर बहुत पुरानी बीमारी है जिसका शिकार कई लोग हो चुके हैं और अब भी होते हैं। लेकिन अगर इसे सही समय पर पहचान लिया जाए तो इसका इलाज काफी आसानी से और जल्दी किया जा सकता है। मलत्याग वाले रास्ते में बवासीर ऊतक के सूजन और सूजन संग्रह के कारण शौच करते समय दर्द या खून निकलता है।
ज्यादातर मामलों में देखा जाता है कि शौच करते हुए अगर खून निकलता है तो लोग अपने आप ही उसे बवासीर की बीमारी समझ लेते हैं। जबकि आपको जानकर हैरानी होगी कि शौच के दौरान खून निकलने का मतलब बवासीर के अलावा कई और भी गंभीर बीमारियां हो सकती है। जिसे आप बवासीर समझकर नजरअंदाज करने लगते हैं और घरेलू नुस्खे अपनाने लगते हैं। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि शौच के दौरान खून निकलने का संबंध बवासीर के अलावा किन गंभीर बीमारियों से हो सकता है।
एनल फिशर (Anal Fisher)
एनल फिशर मलद्वार के आसपास की त्वचा में ज्यादा मात्रा में दरारें आने के कारण होती है, जिसमें आपको मलत्याग के समय तेज दर्द महसूस हो सकता है। आमतौर पर मलत्याग करने के साथ दर्द और खून बहने लगता है। आपके मलद्वार में आपको मलत्यागने के बाद काफी देर या कुछ दिनों तक ऐंठन महसूस हो सकती है।
टॉप स्टोरीज़
लक्षण
- शौच के दौरान गंभीर दर्द और ऐंठन महसूस होना।
- शौच करने के बाद दर्द रहना।
- मल त्याग के दौरान खून निकलना।
- मलद्वार के आसपास की त्वचा पर दरारें आना।
- मलद्वार के पास गांठ महसूस होना।
क्रोहन रोग (Crohn's Disease)
क्रोहन रोग एक सूजन आंत्र रोग (आईबीडी) है। यह रोग आपके पाचन तंत्र की सूजन का कारण बनता है, जिसके कारण आपके पेट दर्द, दस्त, थकान, वजन घटाना हो सकता है। क्रोहन रोग के कारण आपकी निचली आंतों का हिस्सा प्रभावित होता है। इस रोग का पता लगाने के लिए डॉक्टर एंडोस्कोपी का सहारा लेते हैं जिससे बवासीर और क्रोहन रोग में फर्क पता चलता है। इसकी पहचान करने के लिए नीचे लक्षण पढ़ें:
लक्षण
- दस्त, बुखार, थकान।
- पेट में दर्द और ऐंठन महसूस होना।
- शौच के दौरान मल के साथ खून बहना।
- मुंह में गर्मी पैदा होना या छाले।
- लगातार भूख में कमी और वजन घटना।
- मलद्वार के पास हमेशा जलन और ऐंठन महसूस होना।
- शरीर की त्वचा और आंखों में सूजन बनी रहना।
इसे भी पढ़ें: खाना खाते ही तुरंत जाना पड़ता है शौच? इन 5 उपायों से दूर होगी ये परेशानी
कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer)
कोलोरेक्टल कैंसर जिसे आंत्र कैंसर, कोलन कैंसर या रेक्टल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। आम भाषा में समझा जाए तो ये वह कैंसर है जो आपके कोलन और मलाशय को बुरी तरह से प्रभावित करते हों। अमेरिकन कैंसर सोसायटी का अनुमान है कि संयुक्त राज्य में 21 पुरुषों में से 1 और 23 महिलाओं में से 1 अपने जीवनकाल के दौरान कोलोरेक्टल कैंसर का विकास करेगी। कोलोरेक्टल कैंसर एक घातक कैंसर है जो शरीर के दूसरे भागों में फैल सकता है और उन्हें बुरी तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। इस कैंसर के कारण भी आपके मल के साथ खून निकल सकता है। इसकी पहचान करने के लिए नीचे पढ़ें लक्षण:
लक्षण
- आंत्र की आदतों में लगातार बदलाव होना।
- दस्त या कब्ज रहना।
- मल के साथ खून बहना।
- पेट में ज्यादातर समय दर्द और सूजन।
- पेट में भारीपन या थकान महसूस करना।
- पेट में एक गांठ महसूस होना।
इसे भी पढ़ें: ज्यादातर लोग नहीं जानते खाने से पहले और शौच के बाद कैसे धुलना चाहिए हाथ
एनल फिस्टुला (Anal Fistula)
मलद्वार के पास होने वाले मस्से से निकलने वाली पस्स को एनल फिस्टुला कहा जाता है। एनल फिस्टुला होने पर भी हमेशा शौच के साथ खून निकलता है साथ ही मलद्वार के पास और आंत में तेज दर्द होता है, जो आपको काफी परेशानी कर सकता है।
लक्षण:
- दर्द और सूजन।
- लालपन।
- आपके मलद्वार के आसपास ऐंठन महसूस होना।
प्रोक्टाइटिस (Proctitis)
प्रोक्टाइटिस रोग के कारण मलद्वार की अंदुरुनी हिस्सों में ऐंठन और सूजन आने लगती है। जिसके कारण शौच करने में खून निकलता है और तेज दर्द होता है। प्रोक्टाइटिस रोग का पता लगाने के लिए डॉक्टर सिग्मोडोस्कोपी का सहारा लेते हैं। इसकी पहचान करने के लिए इन लक्षणों को पढ़ें:
लक्षण
- शौच के दौरान खून बहना।
- रेक्टल का दर्द।
- पेट के बाईं और हमेशा दर्द रहना।
- दस्त।
- मल त्याग के साथ दर्द होना।
अगर आपको भी शौच के साथ खून बहता दिखाई देता है तो उसे बवासीर समझने की कोशिश न करें, बल्कि ये कई दूसरी गंभीर बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। मलद्वार में दर्द और सूजन महसूस करने के साथ अगर आप शौच के दौरान खून देखते हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इससे संबंधित जांच करानी चाहिए।
Read More Articles on Other Diseases in Hindi