World Thyroid Day 2020: थायरॉइड ग्रंथि स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह ग्रंथि शरीर के मेटाबॉलिज्म, हार्मोनल बदलावों और एनर्जी को कंट्रोल करती है। थायराइड ग्रंथि थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। थायरायड को कुछ लोग साइलेंट किलर मानते हैं क्योंकि इसके लक्षण बहुत देर में पता चलते हैं। महिलाएं इस रोग का ज्यादा शिकार होती हैं। हालांकि पुरुषों और आजकल युवाओं और बच्चों में भी ये रोग फैल रहा है। थायरॉइड की इस समस्या को कुछ एक्सरसाइज के द्वारा आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइये आपको बताते हैं क्या हैं ये एक्सरसाइज।
कुर्सी आसन
इस आसान के लिए पहले दोनों पैरों को मिलाकर सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं। एड़ी व पंजों को मिलाकर दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। अब दोनों हाथों के बीच थोड़ी दूरी रखते हुए धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ते हुए इस स्थिति में बैठें की शरीर का आकार कुर्सी की तरह बन जाए। इस स्थिति में कमर, गर्दन, पीठ एक सीध में होने चाहिए। कुछ देर तक इस स्थिति में रहें फिर धीरे-धीरे उठते हुए सीधे खड़े हो जाएं।
इसे भी पढ़ें:- थयराइड के मरीज को कभी नहीं करना चाहिए इन 5 चीजों का सेवन
टॉप स्टोरीज़
नेक स्ट्रेच एक्सरसाइज
इसे करने के लिये एक सपाट बिस्तर या ज़मीन पर लगे मैट पर बिना तकिये के पीठ के बल लेट जाएं और फिर अपनी गर्दन को जितना मुम्किन हो, उतना धीरे धीरे ऊपर उठाएं। लेकिन ऐसा करने हुए आपकी पीठ का हिस्सा नहीं उठना चाहिए। गर्दन को ऊपर उठाते हुए सांस को भीतर खींचें और फिर धीरे धीरे नीचे ले जाते हुए सांस छोड़ें। यह एक्सरासइज 10 से 12 बार बार सुबह-शाम करें। इस एक्सरसाइझ को करने से गर्दन की मांसपेशियों को ताकत मिलती है और वो सुडौल व शक्तिशाली बनती है।
एरोबिक्स
एरोबिक्स दिल के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है। नियमित तौर परएरोबिक्स मस्तिष्क की क्रियाशीलता बढ़ाती है। इससे आपकी स्मरण शक्ति अच्छी रहती है। संगीत की धुन पर एक्सरसाइज करना व्यायाम के साथ मनोरंजक भी होता है। थायराइड में मोटापा की समस्या काफी खतरनाक हो सकती है ऐसे में एरोबिक्स काफी फायदेमंद है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी दूर होती है। एरोबिक्स कम से कम 20 से 30 मिनट तक करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- महिलाओं में इन 9 लक्षणों के दिखने पर होती है थायराइड की संभावना
कंधों को स्ट्रेच करें
सबसे पहले बिल्कुल सीधे खड़े हों जाएं, सांस भीतर खीचें और फिर छोड़े। सांस छोड़ने पर सीधे कान को सीधे कंधे की ओर झुकाएं लेकिन कंधे को उठाएं नहीं। 4 से 5 बार सांस को इसी प्रकार खीचें और छोड़ें और फिर उल्टे गाल में पड़ने वाले स्ट्रेच को महसूस करें। अब अपनी गर्दन और रीढ़ को हल्के से स्ट्रेच करें। इसके बाद धीरे से सिर को सही दिशा में लाएं और दूसरी ओर से भी इसे करें।
Read More Articles On Thyroid In Hindi