सर्दियों में अजवाइन खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Ajwain ke Fayde: सर्दियों में अजवाइन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आपको अपनी विंटर डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में अजवाइन खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे


Ajwain Benefits In Winter: अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अजवाइन में कई ऐसे कंपाउड्स भी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आपको बता दें कि अजवाइन में फाइबर, विाटमिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसलिए आपको स्वस्थ रहने के लिए अपनी डाइट में अजवाइन को जरूर शामिल करना चाहिए। अजवाइन की तासीर भी गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में आपको अजवाइन का सेवन जरूर करना चाहिए। अजवाइन पाचन से जुड़ समस्याओं को ठीक करता है। इससे आपको गर्माहट मिलती है और अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। तो चलिए, जानते हैं सर्दियों में अजवाइन खाने के फायदे-  

सर्दी में अजवाइन खाने के फायदे- Ajwain Benefits In Winter in Hindi

1. पाचन को दुरुस्त बनाए

सर्दी के मौसम में अकसर लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। अगर आपको भी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो इसके लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद पोषक तत्व पाचन को दुरुस्त बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। अजवाइन खाने से गैस, कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा मिल सकता है।

2. बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाए

अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही अजवाइन में थाइमोल नामक कंपाउड भी पाए जाते हैं। सर्दियों में अजवाइन खाने से आप बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से बच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बच्चों के पाचन को दुरुस्त करे अजवाइन का धुआं, जानें इसके अन्य फायदे और लेने का तरीका

ajwain benefits

 

3. सर्दी जुकाम में आराम दिलाए

 

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप सर्दी जुकाम से बचने के लिए अपनी डाइट में अजवाइन शामिल कर सकते हैं। दरअसल, अजवाइन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है, तो र्दी जुकाम का जोखिम भी कम हो जाता है 

4. बॉडी का गर्म रखे

सर्दियों में हम सभी अपने शरीर को गर्म रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। आप चाहें तो बॉडी को गर्म रखने के लिए अजवाइन का सेवन भी कर सकते हैं। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए अगर आप रोजाना अजवाइन का सेवन करेंगे, तो इससे आपका शरीर गर्म रहेगा। अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप रोजाना अजवाइन का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखे

सर्दियों में बीमारियां होने का जोखिम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। अजवाइन में मौजूद गुण ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अजवाइन का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- पेट फूलने की समस्या दूर करेगी अजवाइन, ऐसे करें सेवन

ajwain benefits

सर्दी में अजवाइन कब खाएं?

आप सर्दियों के मौसम में किसी भी समय अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप सुबह-शाम या फिर रात के समय अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। या फिर अजवाइन के पाउडर को गुनगुने पानी में डालकर पी सकते हैं। रोजाना अजवाइन को अपनी डाइट में शामिल करके आप कई समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं।

Read Next

शरीर में अगर हैं ये 4 समस्याएं तो न खाएं कीवी, हो सकता है नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version