आज का स्वास्थ्य राशिफल: अच्छा आहार खाना आपको न केवल बीमारियों से बचाता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में भी फायदेमंद होता है। डाइट में फल और हरी सब्जियों को शामिल करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। वहीं, अगर आप जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाते हैं तो इसका असर धीरे-धीरे करके शरीर के कई हिस्सों पर दिखाई दे सकता है। इसलिए आपको अपने आहार को लेकर हमेशा सक्रिय रहना चाहिए। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और किसी बड़ी समस्या की संभावना भी नहीं है। आज के दिन आपको पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिल सकती है। सेहतमंद बने रहने के लिए चीनी का सेवन कम करने के साथ ही ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कुछ बच्चों को वायरल बुखार या दांतों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना करना पड़ सकता है।
वृषभ
आज के दिन आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आज के दिन कुछ लोगों को बदन दर्द, खांसी या छींक की समस्या हो सकती है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, यह जल्दी ठीक हो जाएंगी। आज के दिन कुछ बुजुर्ग लोगों को अपनी दवाएं समय पर लेनी चाहिए। इसके साथ ही तली-भुनी चीजों से बचें।
मिथुन
आज के दिन आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको स्वस्थ आहार का पालन करना चाहिए साथ ही दिन की शुरुआत हल्के व्यायाम से करें। आज के दिन आपको जिम जॉइन करनी चाहिए। कुछ बच्चों को त्वचा या आंखों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क
आज के दिन आपको हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आज के दिन कुछ गर्भवती महिलाओं को किसी पानी से जुड़े खेलों से बचना चाहिए। शराब और तंबाकू खाने से आपको परहेज करना चाहिए। कुछ बुजुर्ग नागरिकों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतें।
सिंह
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन भारी सामान उठाने या बहुत ज्यादा व्यायाम करने से बचें। इससे शरीर पर बिना वजह का दबाव पड़ सकता है। अगर आप साहसिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को छाती से संबंधित संक्रमण हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह लें। आज के दिन आपको जंक फूड, तैलीय भोजन और कोल्ड ड्रिंक्स से बचें।
कन्या
आज के दिन आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को संतुलित रखने की जरूरत है। ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी साथ ही साथ दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम से करनी चाहिए। इससे आपकी एकाग्रता बढ़ेगी।
तुला
आज के दिन आपको अपने काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आज के दिन आपको परिवार के साथ समय बिताना चाहिए साथ ही साथ वरिष्ठ नागरिकों को सुबह और शाम 20 मिनट की सैर करनी चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहेगी। तैलीय और मसालेदार भोजन से दूर रहें, जिससे वजन बढ़ सकता है।
वृश्चिक
आज के दिन कुछ महिलाओं को माइग्रेन, त्वचा संक्रमण या स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको वायरल बुखार, गले की समस्याएं और जोड़ों में दर्द भी महसूस हो सकता है।
धनु
महिलाओं को दिन के अंत में स्त्री रोग संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अगर आप लंबी यात्रा कर रहे हैं, तो अपनी दवाएं साथ रखें। आज आपको उच्च रक्तचाप, तनाव और एलर्जी व संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे आप नकारात्मक ऊर्जा से बच सकते हैं।
मकर
आज हल्की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें। आज के दिन आपको सांस की समस्या या जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। आज के दिन महिलाओं को माइग्रेन या दांतों की समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें।
कुंभ
आज के दिन आपको कार्य और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण रहेगा। आज के दिन ऑफिस के तनाव को खुद पर हावी बिलकुल न होने दें। आज के दिन आपको योग और ध्यान आपके लिए लाभदायक रहेंगे।
मीन
आज आंखों या कान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। आज के दिन आपको सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है, विशेष रूप से शाम के समय।