Coronavirus: पीड़ितों की संख्‍या हुई 415, कई राज्‍य लॉकडाउन, जानें इस दौरान क्‍या बंद और क्‍या खुला

कोरोना वायरस से निपटने के लिए देशभर के 75 जिलों को किया गया लॉकडाउन, जरूरी सुविधाओं को छोड़कर सभी चीजें हुई बंद। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Coronavirus: पीड़ितों की संख्‍या हुई 415, कई राज्‍य लॉकडाउन, जानें इस दौरान क्‍या बंद और क्‍या खुला


देश के करीब 75 जिलों में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद इन जिलों को लॉकडाउन किया गया है। कोरोना वायरस से लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए हाई-लेवल मीटिंग की गई। इसके साथ ही देशभर में सभी ट्रेनों को 31 मार्च तक रद्द कर दिया है। वहीं, राज्य सरकारों ने भीं गंभीरता से इसे लेते हुए राज्य में चलने वाले सभी ट्रांसपोर्ट को 31 मार्च तक बंद कर दिया है। इस दौरान राज्य की सभी मेट्रो सेवाएं और राज्य की बस सेवा को बंद किया है। 

देशभर के 75 जिले लॉकडाउन

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के 3 जिलो को लॉकडाउन किया गया है, चंडीगढ़ को लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लॉकडाउन किया गया, दिल्ली के सभी 7 जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया है, गुजरात के 6 जिलों को लॉकडाउन करने के आदेश दिए हैं, हरियाणा के 5 जिलों को लॉकडाउन किया गया है, हिमाचल के कांगड़ा को इस आदेश में लाया गया है, जम्मू और श्रीनगर में लॉकडाउन का आदेश दिया गया है। वहीं, कर्नाटक के 5 जिले, केरल के 10 जिले, लद्दाख के 2 जिले, मध्य प्रदेश के जबलपुर, महाराष्ट्र के 10 जिले, ओडिशा, पुडुचेरी के एक-एक जिले, पंजाब के 3 जिले, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के 16 जिले और बंगाल को लॉडाउन किया गया है। 

31 मार्च तक दिल्ली लॉकडाउन

दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने लॉकडाउन का एलान किया। इस दौरान उन्होंने कई अहम घोषनाएं की और बताया कि लॉकडाउन के दौरान क्या चीजें सुविधाएं मिल सकेंगी। 

  • देश की राजधानी में 23 मार्च से 31 मार्च लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही, हवाई अड्डे, प्राइवेट बस और वाहन बंद रहेंगे। 
  • डीटीसी की 25 फीसदी बसें चलेंगी। 
  • सभी निर्माण कार्य बंद। 
  • जरूरी सामान को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। 
  • दिल्ली के 72 लाख लोगों को 7.5 किलो राशन मुफ्त देगी सरकार। 
  • लॉकडाउन के दौरान किसी की भी सैलेरी नहीं काटी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: भारत सरकार ने शुरू किया व्हॉट्सएप चैटबॉक्स, नमस्ते का मैसेज करते ही मिल जाएगी कोरोना वायरस की हर जानकारी

  • सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद। 

 

बिहार में भी लॉकडाउन का एलान

हालत को गंभीरता से लेते हुए बिहार की नीतीश सरकार ने भी राज्य में लॉकडाउन का एलान कर दिया है। बिहार सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का आदेश दिया है। बिहार में राज्य सरकार ने एपीडेमिक डिजीज एक्ट 1897 की धारा 2 में अधिकार के तहत सभी जरूरी सेवाओं को छोड़कर निजी प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। 

 

कानपुर: कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25मार्च तक राज्य के 16जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन के मद्देनज़र कानपुर के एक बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सब्जियों की खरीद के लिए बाजार में भीड़ जुटी। #CoronavirusPandemic pic.twitter.com/NhYoET53H1

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2020

 

25 मार्च तक यूपी के 16 जिले लॉकडाउन

कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 मार्च तक राज्य के 16 जिलों को लॉकडाउन किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, राजकीय निगम, व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियां, गोदाम, वर्कशॉप, सभी बसें, प्रइवेट टैक्सी और आटो रिक्शा पूरी तरह से बंद रहेंगे। 

क्या रहेगा बंद

  • सार्वजनिक परिवहन रहेंगे बंद। 
  • सभी दुकानें, वर्कशॉप, दफ्तर, गोदाम, साप्ताहिक बाजार और बड़े स्टोर बंद रहेंगे। 
  • सीमाओं को सील किया जाएगा। 
  • बस, रेल और मेट्रो रहेगी बंद। 
  • कंस्ट्रक्शन का काम रहेगा बंद। 
  • सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम रद्द। 

किन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

  • पुलिस सुविधा उपलब्ध रहेगी। 
  • अस्पताल, फायर, जल, बिजली विभाग खुले रहेंगे। 
  • बैंक की सुविधा जारी रहेगी। 
  • पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी पंप खुले रहेंगे। 
  • डेयरी और राशन की दुकानें खुली रहेंगी। 
  • जरूरी समय में अपने निजी वाहन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 इसे भी पढ़ें: एक से दूसरे व्‍यक्ति में फैलता है, कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के अबतक कितने मामले आए सामने? 

देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के करीब 80 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले अब तक 415 तक पहुंच गए हैं। वहीं, अब तक इस गंभीर बीमारी के कारण 7 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं जहां अब तक 70 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 

Read More Articles On Coronavirus In Hindi

Read Next

Coronavirus: कोरोना वायरस के 10% मामले बिना लक्षण वाले लोगों से फैल रहे हैं, शोधकर्ताओं का दावा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version