आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
मेष राशि के लोगों को अपने राशिफल के बारे में किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको योग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज की शुरुआत करनी चाहिए।
वृषभ
आपके स्वास्थ्य में आज बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनिी रूटीन में सुधार करने की जरूरत है। आज के दिन फिटनेस के प्रति कोई नया गोल बनाकर उसे पाने की कोशिश करें।
मिथुन
आज आपको अपने आहार और विचार दोनों पर काम करने की जरूरत है। ऐसे में गलत और नकारात्मक विचारों से परहेज करें और सकारात्मक विचार रखें।
कर्क
आज आपको अपने वर्कआउट पर ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाने चाहिए।
सिंह
आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार का अनुभव कर सकते हैं। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग और मेडिटेशन का अभ्यास करना चाहिए।
कन्या
आज के दिन इस राशि को बहुत ज्यादा काम या भागदौड़ करने के बजाय शरीर को आराम देने की जरूरत है। आज शरीर को भरपूर नींद दें और आराम करें।
तुला
आज के दिन आपको शारीरिक उर्जा प्राप्त हो सकती है। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए।
वृश्चिक
आप आज स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति अपने दिन की शुरुआत करें। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए आपको लो कैलोरी वाले फूड्स खाने चाहिए।
धनु
धनु राशि के लोगों को आज अपनी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए। इसके लिए आपको जिम जाकर वर्कआउट करने की शुरुआत करनी चाहिए। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर
आज के दिन आपकी शरीर ज्यादा फुर्तीली हो सकती है। इसके लिए आपको कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी होता है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कुंभ
खुद को अधिक काम करने से रोकने के लिए आज ही पर्याप्त नींद लें। ऐसा इसलिए क्योंकि आज आपकी तबीयत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है। इसके लिए आपको ज्यादा काम करने से बचना है।
मीन
पूरे दिन आपको नींद और सुस्ती महसूस हो सकती है। यदि किसी बुजुर्ग व्यक्ति को चिकित्सीय चिंता है तो आपको नजदीकी डॉक्टर को दिखाने की आवश्यकता हो सकती है।
Read Next
World Brain Tumor Day: ब्रेन ट्यूमर से जुड़े इन 5 मिथकों पर करते हैं यकीन, तो जानें इनकी सच्चाई
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version