नारियल का तेल भारतीय घरों की एक अहम जरूरत है। सिर पर मालिश करने से लेकर खाना पकाने तक में इसका इस्तेमाल होता है। नारियल तेल खाना पकाने से लेकर बालों की खूबसूरती बढ़ाने तक कई जगह काम आता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और साथ ही त्वचा को भी कई प्रकार से फायदा पहुंचाता है।
मेकअप रिमूवर
पार्टी के बाद वॉटर प्रूफ आई-लाइनर हटाना एक मुश्किल काम होता है। तो, इस बार अपने सामान्य मेकअप रिमूवर के स्थान पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। रूई के फोहे पर नारियल का तेल लगायें और उसे अपने चेहरे पर लगा छोड़ दें। इससे मेकअप पिघल जाएगा।
बॉडी मॉश्चराइजर
नारियल तेल शरीर को पोषण देने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए यह एक शानदार बॉडी मॉश्चराइजर है। महिलाओं में टूटे नाखूनों की समस्या काफी सामान्य है। नाखूनों पर नारियल तेल लगाने से न केवल उन्हें टूटने से बचाया जा सकता है, बल्कि साथ ही इससे मैनीक्योर का असर भी लंबे समय तक बना रहता है।
मेकअप ब्रश साफ करे
त्वचा को संक्रमण से बचाने के लिए मेकअप ब्रश को साफ करते रहना जरूरी है। तो जब आप अपने ब्रश को एंटीबैक्टीरियल साबुन से साफ करें, तो उसमें मौजूद कीटाणुओं के सफाये के लिए थोड़ा नारियल तेल भी इस्तेमाल करें।
लिप बाम
अगर आपके होंठ सूखे और फटे हुए हैं, तो नारियल तेल आपकी बहुत मदद कर सकता है। एक छोटे से जार में नारियल तेल भरकर रखें। इस तेल की सबसे खास बात यह है कि कमरे के सामान्य तापमान पर भी सेमी-सॉलिड रहता है। तो, जब भी आपको अपने होंठ फटे और रूखे महसूस हों, उस पर नारियल का तेल लगायें।
स्ट्रेच मार्क्स हटाये
गर्भवती महिलाओं को आमतौर पर पेट और कमर पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आते हैं। इन निशानों को हल्का करने के लिए उन पर रोजाना नारियल का तेल लगाना चाहिये। इससे निशान दूर हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: बालों को बनाना है स्ट्रेट और शाइनी, तो अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय
काले घेरे दूर करे
रूई के फाहे पर नारियल तेल लगाकर उसे आंखों के नीचे के काले घेरों पर लगायें। इससे निशान दूर होते हैं और आपकी खूबसूरती निखर आती है।
इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में कैसे करें त्वचा की देखभाल? ये हैं 15 बेस्ट टिप्स
त्वचा की मृत परत हटाये
आधा कप नारियल तेल में थोड़ा नमक या चीनी मिलायें। इसका इस्तेमाल स्क्रब की तरह किया जा सकता है। इस मिश्रण से तवचा की मृत परत हटायी जा सकती है। इस मिश्रण को स्क्रब कीजिये और ऑयल को वहीं छोड़ दें। भले ही चीनी या नमक घुल ही क्यों न जाएं, नारियल तेल आपको पोषण देता रहेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty In Hindi