
कुछ महिलाओं के पीरियड्स अनियमित होते हैं और अक्सर लेट होते हैं। इस समस्या को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को अपना सकती हैं।
महिलाओं के जीवन में कई महावारी और शारीरिक बदलाव होना काफी महत्वपूर्ण है। महिलाओं में पीरियड्स यानि मासिक धर्म एक चक्र है। पीरियड्स आना हर लड़की व महिला के शरीर की एक प्राकृतिक क्रिया है, जो तय समय के बाद पुन: आता हैं। इसके साथ ही कभी-कभी महिलाओं को कई बार देर से पीरियड्स आने की समस्या से भी गुजरना पड़ता है। जिसके वहज से महिलाओं के पीरियड्य काफी पीड़ादायक हो जाते हैं। पीरियड्स में देरी के कारण आपको कई परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है- जैसे पीरियड्स के लिए पूर्व तैयारी न होना या किसी फ्कंशन व पूजा में अचानक पीरियड्स आ जाना। जिससे आपका पूरा मूड ही बदल जाता है। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें अपनाकर आप देरी से आने वाले पीरियड्स की समस्या से निजात पा सकते हैं।
सौंफ
खाने के बाद सौंफ तो अक्सर लोग खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीरियड्स को समय पर लाने के लिए सौंफ कितनी फायदेमंद है। सौंफ गर्भाशय में संकुचन पैदा कर पीरियड्स को सही समय पर लाने में मदद करता है। इसके अलावा सौंफ से पीरियड्स में होनें वाले दर्द में भी राहत मिलती है। आइए अब आपको बताते हैं, कि कैसे आप सौंफ का इस्तेमाल करें। सबसे पहले किसी पैन या फिर बर्तन में एक से दो चम्मच सौंफ डालें और उसमें 4 कप पानी डालकर उसे 10 मिनट के लिए भी उभालें। अब इस पानी को ठंडा करके छान लें और दिनभर में थोड़ा-थोड़ा पिएं।
दालचीनी
अगर आप पीरियड्स देर में आने की समस्या से परेशान हैं, तो आप आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास दूध में मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा। दालचीनी शरीर के तापमान को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे पीरियड्स जल्दी आनें की संभावना रहती है। आप चाहें, तो इसके अलावा पीरियड्स आने से पहले दालचीनी की चाय का भी रोजाना सेवन कर सकते हैं। यह न केवल आपके मासिक धर्म चक्र को ठीक करने और पीरियड्स दौरान होने वाले अधिक रक्तस्राव को कम करने में मदद करता है, बल्कि पीसीओएस में भी फायदेमंद है।
इसे भी पढें: समीरा रेड्डी का वजन प्रेग्नेंसी के दौरान 102 Kg होने का कारण था यह रोग, जानें किन्हें होता है खतरा
हल्दी वाला पानी
आयु्र्वेदिक औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। हल्दी में मौजूद ईमानोगॉग गुण के कारण इसके सेवन से आपके पीरियड्स समय पर नियमित रूप से आते हैं। आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और पीरियड्स के लगभग दस दिन पहले से इसका सेवन करें। इसके अलावा हल्दी वाले पानी के सेवन से आपको पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द में भी राहत मिलती है।
अजवायन के पत्ते
एक लीटर गर्म उबलते पानी में आप अजवायन के 3-4 पत्तों को डाल दें। अब थोड़ी देर रहने दें और इसके बाद पानी को ठंडा कर छान लें। इस पानी का सेवन आप पीरियड्स आने से एक-डेढ सप्ताह पहले से करें। अजवायन के पानी का दिन में दो या तीन बार सेवन करने से आपके पीरियड्स समय पर आएंगे।
इसे भी पढें: पीसीओएस को जड़ से खत्म करते हैं ये नेचुरल तरीके, शरीर को मिलते हैं कई अन्य लाभ
अदरक का रस
अदरक में मौजूद एंटीस्पैस्माडिक गुण मासिक धर्म चक्र को सही करने में मदद करता है। अदकर आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है जिससे आपके पीरियड्स जलदी आते हैं। आप अदरक का रय आधा चम्मच ले लें फिर आप उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसका सेवन आप पीरियड्स आने वाली तारीख से एक सप्ताह पहले शुरू करें। इससे आपके पीरियड्स समय पर आएंगे।
Read More Article On Women'S Health In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।