बेदाग, निखरी और खूबसूरत त्वचा की चाह किसे नहीं होती है। लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में कभी-कभी हमें अपनी त्वचा की ओर ध्यान देना जरूरी नहीं लगता। हम त्वचा की ऊपरी देखरेख तो कर लेते हैं लेकिन तनाव और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा अंदर से बेजान होने लगती है। जिसका असर हमें अपनी त्वचा के ऊपर दिखता है और यही वजह है चेहरे पर झाइयां होने की भी, जो हल्के काले और भूरे रंग के धब्बे जैसी दिखती है। जिससे चेहरे की खूबसूरती कम होना लाजमी है। यह समस्या कई वजहों से हो सकती है। जिसका सही समय पर सही उपचार करके इससे निजात पाया जा सकता है। ताकि मिले बेदाग और झाइयां मुक्त स्किन।
किस वजह से होती हैं झाइयां? (Reasons For Freckles)
अपने अक्सर खुद के या कई लोगों के चेहरे और गर्दन में झाइयां देखी होंगी। जो ज्यादातर सूरज के सम्पर्क में आने से होती हैं। जो त्वचा के मेलेनिन के ज्यादा बनने की वजह से होते हैं। त्वचा में जिस जगह मेलेनिन की अधिकता हो जाती है, वो ही झाई का कारण बन जाती है। ये खतरनाक स्किन कैंसर का भी संकेत हो सकता है। सही समय में सही इलाज करवाने के लिए आप डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
टॉप स्टोरीज़
क्या है उपचार? (Freckles Treatment)
आप झाइयों की परेशानी को कम करने या उनसे निजात पाने के लिए लाइट वेटेड क्रीम, पिगमेंट लेजर की मदद ले सकते हैं। ध्यान रखें ये समस्या आपको आनुवंशिकी पर निर्भर करती है। लेकिन आप घरेलू उपचार की मदद से झाइयों को हल्का कर सकते हैं। ये उपचार क्या हैं, आइये जानते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में पहनें कॉटन फैब्रिक तो दूर होंगी सनबर्न, दाने, बदबू जैसी स्किन की 5 समस्याएं
1. सेब का सिरका (Use Of Apple Cider Vinegar for freckles)
सेब के सिरके में मौजूद मैलिक एसिड डार्क स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करता है। यह झाईयों को हल्का करने में मदद करता है। आपको एक चम्मच सेब के सिरके में एक चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाना होगा। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। आप इसे हर रोज लगा सकते हैं।
2. नींबू का प्रयोग (Lemon Juice Fade Age Spots)
नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। जो स्किन को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है। साथ ही मेलेनिन को एक जगह जमने से भी रोकती है। आप नींबू के रस को रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं, और सूखने के बाद धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार आजमा सकते हैं।
3. एलोवेरा का इस्तेमाल (Use of Aloe Vera for freckles)
एलोवेरा स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ये सूरज की किरणों से स्किन को खराब होने से बचाता है। साथ ही मेलेनिन को जमने से भी रोकता है। एलोवेरा जैल की चेहरे पर दो से तीन मिनट तक मसाज करें और 10 से 15 मिनट बाद इसे साफ़ कर लें। आप चाहें तो इसे बिना धोए भी रह सकते हैं। आप इस प्रक्रिया को रोज कर सकती हैं।
4. दही का उपयोग (Use Of Yoghurt for Freckles)
लैक्टिक एसिड से भरपूर दही स्किन के मेलेनिन के जमाव को कम करता है। इससे झाइयां कम करने में मदद मिलती है। दो बड़े चम्मच दही अपने उस हिस्से में लगाकर मसाज करें, जहां झाइयों की परेशानी है। 15 से 20 मिनट के मसाज के बाद उसे धो लें। आप इस प्रक्रिया को हर रोज दोहरा सकती हैं।
5. शहद का कमाल (Use Of Honey)
शहद में फेनोलिक और फ्लेवोनोइड कंपाउंड होते हैं जो टायरोसिनेस एक्टिविटी को कम करने में मदद कर सकते हैं।यह आपकी त्वचा में मेलेनिन के अतिरिक्त उत्पादन को नियंत्रित कर, झाइयों से से छुटकारा दिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेनोपॉज के बाद कैसे करें त्वचा की देखभाल? जानें स्किन केयर से जुड़ी समस्याओं के 5 उपाय
कैसे करें बचाव? (Precautions)
घरेलू उपचार की मदद से आप अपनी झाइयों को कम करने में मदद पा सकती हैं। जो कारगर भी हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं, कि आपको झाइयों की समस्या ही ना झेलनी पड़े, तो आप कुछ खास तरीकों से अपना बचाव कर सकती हैं। जैसे-
- स्किन को अच्छे टोनर से साफ करने की आदत डालें।
- धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरुर लगाएं ।
- अपने चेहरे को और शरीर के बाकि के हिस्सों को धूप में ढककर रखें।
- आप छतरी का इस्तेमाल करें।
- धूप में ज्यादा देर रहने से बचें।
ये कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनकी मदद से आप झाइयों की परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप भी झाइयों की परेशानी झेल रही हैं तो आप हमारी बताई हुई टिप्स को जरुर आजमाएं। अगर फिर भी आपको आराम ना मिले तो किसी अच्छे स्किनकेयर विशेषज्ञ की सलाह जरुर लें।
Read more on Skin Care In Hindi