
दुनिया में 5 इलाके ऐसे हैं, जहां के लोग पूरी पृथ्वी पर सबसे ज्यादा लंबा जीवन जीते हैं। इनके लंबे जीवन का रहस्य ये 5 बातें हैं।
क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ हिस्से ऐसे भी है जहां के लोग सबसे लंबा जीवन जीते हैं? ये हैरानी भरा हो सकता है मगर ये सच है। इस बात का पता पहली बार Dan Buettner नाम के लेखक ने लगाया था और उन्होंने दुनिया के इन खास हिस्सों को एक नाम दिया था ब्लू जोन्स (Blue Zones)। Buettner ने अपनी किताब में ऐसी 5 जगहों का जिक्र किया है, जहां के लोगों का जीवन पृथ्वी के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोगों से ज्यादा लंबा और स्वस्थ है। ये 5 जोन इस प्रकार हैं
- ग्रीस का Icaria आइलैंड
- इटली का Ogliastra प्रांत जहां दुनिया के कुछ सबसे बूढ़े पुरुष आज भी रहते हैं।
- जापान का Okinawa प्रांत जहां दुनिया की सबसे उम्रदराज औरतें रहती हैं।
- कोस्टा रीका का Nicoya Peninsula
- यूएसए में कैलिफोर्निया का Loma Linda
आज हम आपको बता रहे हैं इन 5 इलाकों के लोग ऐसा क्या खाते और क्या करते हैं, जो सैकड़ों सालों से यहां के लोग धरती पर सबसे लंबा जीवन जीते रहे हैं।
ये लोग पौधों से प्राप्त होने वाला भोजन ज्यााद करते हैं
सभी ब्लू जोन्स में रहने वाले लोगों में एक जो सबसे कॉमन आदत पाई गई वो ये है कि ये सभी लोग अपने रोजाना के खाने में लगभग 95% ऐसे आहारों को शामिल करते हैं, जो पौधों से प्राप्त होते हैं, यानी ज्यादातर लोग शाकाहारी जीवन जीते हैं। हालांकि कुछ समूह ऐसे भी हैं, जो महीने में 5 बार तक मीट (मांस) खा लेते हैं, लेकिन उनका मुख्य आहार शाकाहार ही है। इस विषय पर कई रिसर्च भी की जा चुकी हैं और पाया गया है कि मांसाहार की बजाय शाकाहार से हार्ट अटैक, कैंसर और सैकड़ों दूसरी बीमारियों से होने वाली मौत का खतरा कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी, जानें इनमें कौन से पोषक तत्व हैं खास और फायदे
ये लोग उपवास भी रखते हैं
ब्लू जोन्स में रहने वाले लोगों में एक आदत यह भी पाई गई कि वो कम कैलोरीज लेते हैं और उपवास (Fast) रखते हैं। 1960 में जापान के Okinawa में रहने वाले लोगों ने एक रिसर्च के दौरान बताया था कि वो आम लोगों से कम कैलोरीज खाते हैं और यही उनकी लंबी जिंदगी का राज है। ये लोग 80% रूल को फॉलो करते हैं, जिसे उनकी अपनी भाषा में "हारा हाची बू" कहा जाता है। इस नियम के मुताबिक जब उनका पेट 80% तक भर जाता है, तो वो लोग खाना बंद कर देते हैं, यानी वो लोग कभी भी पेट भरकर खाना नहीं खाते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य अध्ययन यह भी बताते हैं कि ये लोग खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाते हैं, जिससे कम खाकर भी इन्हें पेट भरा होने का एहसास होता है। इसके अलावा ग्रीस के Icarians लोग साल में कई दफा उपवास रखते हैं और इसे भी अपनी स्वस्थ जिंदगी का राज बताते हैं।
ये लोग थोड़ी मात्रा में शराब भी पीते हैं
शराब को दुनियाभर में बुरा माना जाता है, इसलिए आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्लू जोन में रहने वाले लोगों में एक और बात जो सबसे कॉमन पाई गई, वो है शराब। ग्रीस के Icarian लोग और दूसरे ब्लू जोन्स में रहने वाले छोटे-छोटे समूह ऐसे हैं, जो 1-2 ग्लास रेड वाइन रोजाना पीते हैं। Sardinian ब्लू जोन के लोग तो Grenache अंगूरों से बनाई गई शराब पीते हैं। ये अंगूर बहुत हाई पावर एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए जाने जाते हैं। रेड वाइन भी एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण ही फायदेमंद मानी जाती है। आपको बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट्स का भी लंबा जीवन जीने में बड़ी भूमिका होती है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स DNA को डैमेज होने से बचाते हैं और जीवन को लंबा करते हैं।
एक्सरसाइज अलग से नहीं करते, बल्कि ये उनके काम का हिस्सा है
आमतौर पर फिट रहने के लिए हम जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन ब्लू जोन्स में रहने वाले लोगों के साथ ऐसा नहीं है। वो अलग से एक्सरसाइज नहीं करते हैं, बल्कि उनके रोजमर्रा के कामों में ही बहुत सारी एक्सरसाइज वाली आदतें शामिल हैं, जैसे- खेतों में काम करना, लंबी दूरी तक पैदल चलना, खाना बनाना और घर के जरूरी कामों को करना आदि। Sardinian ब्लू जोन में रहने वाले लोगों का मुख्य काम जानवर पालना है। इसलिए वो उन्हें चराने के लिए लंबी दूरी तक रोजाना पैदल चलते हैं। कुल मिलाकर लंबे जीवन में आपकी फिजिकल एक्टिविटिज (शारीरिक गतिविधियों) का बड़ा रोल होता है।
इसे भी पढ़ें: 30-40 की उम्र में स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 10 आहार, मिलेगा पोषण रहेंगी रोग-मुक्त
ये लोग पर्याप्त नींद लेते हैं
नींद का भी हमारे जीवन और स्वास्थ्य में एक बड़ी भूमिका होती है। सभी ब्लू जोन्स में रहने वाले लोग वो हैं, जो रात में पर्याप्त गहरी नींद लेते हैं। इसके अलावा कुछ ग्रुप्स ऐसे भी हैं, जो दिन में भी थोड़े समय के लिए सोते हैं। एक चीज जो ब्लू जोन्स में रहने वाले लोगों में नोटिस की गई है, वो ये है कि ये लोग तय करके नहीं सोते हैं कि उन्हें कितनी देर सोना है। अपने शरीर की जरूरत के अनुसार वो सोते हैं और फिर उठकर काम में लग जाते हैं। कई स्टडीज भी यही बताती हैं कि अच्छी नींद लेने से हार्ट अटैक और दूसरी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- Healthy Diet
- Healthy Eating Habits
- Diet for Longevity
- Foods for Healthy Life
- What to Eat for Longer and Healthy Life
- Longest Living People of Blue Zones
- Blue Zones in Hindi
- हेल्दी डाइट टिप्स
- स्वस्थ जीवन के लिए आहार
- हेल्दी फूड्स
- लंबे स्वस्थ जीवन जीने के तरीके
- लंबा जीवन जीने के रहस्य
- लंबा जीवन कैसे जिएं