रिलेशनशिप में अक्सर पार्टनर्स आपस में एक-दूसरे से बातें शेयर करते हैं। पार्टनर्स में एक-दूसरे से बातें शेयर करने पर नजदीकियां भी बढ़ती है साथ ही एक-दूसरे पर भरोसा भी बढ़ता है। लेकिन हमें कई बार कुछ बातों को शेयर करने से बचना चाहिए जो कि रिलेशनशिप को खराब कर सकता है या फिर पार्टनर्स के बीच नाराजगी पैदा करता है।
हम सब जानते हैं की अगर पार्टनर्स आपस में एक-दूसरे से सारी बातें बताते हैं तो वो आपस में और भी ज्यादा भरोसे के दायरे में आते हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी होती है जो आपके बीच में दरार पैदा कर सकती है जिससे आपका रिलेशनशिप खराब हो सकता है या फिर खत्म हो सकता है।
अक्सर लड़कियों में ये चीज सबसे ज्यादा होती है की वो सभी चीजों पर चर्चा करना पसंद करती है। लेकिन कई बार उनके पार्टनर को ये चीजें अच्छी नहीं लगती। हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे की आप किन चीजों को अपने बॉयफ्रेंड के सामने चर्चा करने से बचना चाहिए।
पैरेंट्स को लेकर न करें शिकायत
वैसे तो हर किसी के लिए उनके पैरेंट्स उनकी जिंदगी में बहुत अहम होते हैं। वो न तो उनके बारे में किसी से सुनना चाहते हैं न ही वो किसी और से अपने पैरेंट्स की बुराई सुनना चाहते हैं। लेकिन कई बार परिवार में छोटे मतभेद की वजह से इंसान कुछ समय तक उनके लिए कई बार नाराजगी जरूर जाहिर करता है।
ज्यादातर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के सामने जाकर अपने पैरेंट्स के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हैं। लेकिन लड़कियों को कोशिश करनी चाहिए की वह उन्हें इस बात को टालने की कोशिश करें। लड़कियों को अपने बॉयफ्रेंड के साथ उनके पैरेंट्स को लेकर शिकायत पर चर्चा करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: आप भी चाहते हैं अपने पार्टनर को अपने एक्स-पार्टनर के बारे में बताना, जानें कैसे बताएं अपने एक्स-पार्टनर की बात
सीक्रेट्स न शेयर करें
रिलेशनशिप में आपस में बात करना या फिर कुछ सीक्रेट्स शेयर करना काफी अच्छा होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है की हम सीक्रेट्स कुछ ऐसे शेयर कर देते हैं जो कि हमारे रिलेशनशिप के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। अगर आपका कोई बहुत ही अच्छा दोस्त है और उसके साथ आपने समय बिताया हो जिसमें आपकी कई बातें हुई हो।
जिसके बाद आप सोचते हैं की आप अपने बॉयफ्रेंड को ये सारी चीजों के बारे में बता दूं। तो इससे आपका बॉयफ्रेंड नाराज भी हो सकता है। अगर आपसे कुछ ऐसी बात निकल गई जो आपको नहीं बतानी चाहिए तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए भी खतरा हो सकता है।
खर्च पर चर्चा
रिलेशनशिप में कई बार लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड के पैसों का हिसाब रखना या फिर उनसे उनकी सैलरी के बारे में जानकारी लेती है। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए आप कोशिश करें की आप उनके खर्च या फिर उनकी कमाई को लेकर चर्चा कम ही करें।
इसे भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के कपड़े पहनने से दूर होता है मानसिक तनाव, शोध में हुआ खुलासा!
एक्स-पार्टनर के बारे में बात
रिलेशनशिप में पार्टनर्स आपस में कई बार एक-दूसरे के एक्स पार्टनर को लेकर चर्चा करते हैं। कई बार रिलेशनशिप में एक्स पार्टनर की बातों को लेकर ही झगड़े हो जाते हैं जो कि खतरनाक स्तर पर भी पहुंच सकते हैं। लड़कियों को कोशिश करनी चाहिए की वो अपने बॉयफ्रेंड की एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा बात न करें। अगर आप बार-बार इस चीज पर ही चर्चा करेंगे तो यह आपके बीच कड़वाहट पैदा कर सकता है। इससे आपके बॉयफ्रेंड को भी दिक्कत होती है, वो भी बार-बार एक्स की बातें करना नहीं चाहता तो उससे इस बात से नाराजगी भी हो सकती है।
Read More Articles On Relationships In Hindi